अखिल भारतीय माहली आदिवासी समाज की केंद्रीय कमेटी की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन
12 अक्टूबर को जमशेदपुर में राष्ट्रीय महाधिवेशन, 11 नवंबर को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय माहली दिवस मनाया जाएगा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सेंटर में अखिल भारतीय माहली आदिवासी समाज की केंद्रीय कमेटी की एकदिवसीय बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और असम से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सूर्य सिंह बेसरा को 5 वर्ष के लिए केंद्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। मनोरंजन माहली महासचिव, नयन चाँद हेम्ब्रम कार्यकारी अध्यक्ष, कुंती बेसरा उपाध्यक्ष और रामलाल माहली कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ माहली और संचालन महासचिव सूर्य सिंह बेसरा ने किया।

कुल 41 सदस्यीय गवर्निंग बॉडी व 25 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति गठित की गई। साथ ही वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक सलाहकार समिति भी बनाई गई, जिसमें HCL, UCIL, ONGC और अमेरिका की जॉन्स हैकिंग यूनिवर्सिटी से जुड़े वरिष्ठों को शामिल किया गया। बैठक में सरना धर्म कोड की मान्यता, पेसा कानून 1996 के प्रभावी क्रियान्वयन, और माहली समाज की सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखने पर चर्चा की गई।

मुख्य निर्णयों में—
12 अक्टूबर को जमशेदपुर में राष्ट्रीय महाधिवेशन 11 नवंबर को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय माहली दिवस चार राज्यों के विशेषज्ञों के साथ रीतिरिवाजों पर आधारित प्रारूप समिति की बैठक कार्यक्रम का समापन नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


