कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू, कृष्ण बॉयज समिति ने किया भूमि पूजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कृष्ण बॉयज समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। समिति द्वारा गोविंदपुर में पंडाल का भूमि पूजन आचार्य शुभम कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के मेला इंचार्ज चंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष जन्माष्टमी का आयोजन अत्यंत भव्य और धूमधाम से किया जाएगा।

सात दिवसीय मेले में दही हांडी, के साथ साथ बिजली झूला, ब्रेक डांस, मीना बाजार और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह, सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष परविंदर, मेला इंचार्ज चंदन सिंह, गणेश यादव, कृष्ण मुरारी, संदीप,अभिषेक दुबे के साथ कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



