रंजीत सिंह बने कोयला डूंगरी गुरुद्वारा नौजवान सभा के नए अध्यक्ष सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज सेवा को बताया प्राथमिक लक्ष्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: कोयला डूंगरी गुरुद्वारा नौजवान सभा के अध्यक्ष पद पर आज सर्वसम्मति से रंजीत सिंह को चुना गया। यह निर्णय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संगत की सामूहिक सहमति से लिया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी नवयुवक सभा का चुनाव शांतिपूर्वक और सहमति से संपन्न हुआ।

नवचयनित अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी से सिख समाज की सेवा करेंगे और युवाओं का मस्तक कभी झुकने नहीं देंगे। इस अवसर पर कोयला डूंगरी प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतबीर सिंह, कमेटी सदस्य, संगत एवं ट्रस्टी रंजीत सिंह उपस्थित रहे।


