टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गरीबों के लिए भोजन सेवा शुरू, हर शनिवार को मिलेगा पौष्टिक भोग इन ऑन कंस्ट्रक्शन कंपनी की सराहनीय सामाजिक पहल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था संभाल रही इन ऑन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए गरीबों के लिए नि:शुल्क भोजन वितरण की पहल शुरू की है। इस क्रम में शनिवार रात रेलवे पार्किंग परिसर में करीब 500 जरूरतमंद लोगों को गरम, स्वादिष्ट व पौष्टिक भोग वितरित किया गया। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा एकदिवसीय नहीं, बल्कि हर शनिवार को निरंतर जारी रहेगी।

स्वयंसेवकों की सहायता से कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों और यात्रियों ने भी इस प्रयास की सराहना की।
यह पहल टाटानगर स्टेशन को केवल तकनीकी रूप से नहीं, सामाजिक रूप से भी समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



