बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में क्रांतिकारी की स्मृति में आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल: नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि वे भगत सिंह के साथ 8 अप्रैल 1929 को केंद्रीय विधानसभा में बम फेंकने की ऐतिहासिक घटना के प्रमुख नायक रहे।

डॉ. पांडे ने बताया कि बटुकेश्वर दत्त ने ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों के विरोध में आजीवन कारावास भोगा और कैदियों के अधिकारों के लिए भूख हड़ताल भी की। वे चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह के करीबी सहयोगी थे तथा एचएसआरए के सक्रिय सदस्य थे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थान के शिक्षक गण प्रकाश महतो, जयदीप पांडे, शुभम साहू, देवाशीष मंडल, भगत लाल तेली, पवन महतो,अजय मंडल, कृष्णा पद महतो, गौरव महतो, निमाई मंडल , शिशुमाती दास, आदि मौजूद रहे।


