केंद्र व राज्य सरकार के दबाव में ईडी की द्वेष पूर्ण कार्यवाही- तनवीर अहमद, पुतला फुंके
राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद
कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
दीपका:-केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय(ई,डी) द्वारा केंद्र व राज्य सरकार के दबाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करने एंव कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर की जा रही द्वेष पूर्ण कार्यवाही के विरोध में ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपका के बजरंग चौक पर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने चेतावनी दी की यदि यह राजनीति से प्रेरित कार्यवाई बंद नहीं हुई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी प्रदेश में चक्का जाम करेगी।

*आमसभा का भी आयोजन*
इस मौके पर आयोजित आमसभा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए ईडी की कार्यवाई को राजनीति प्रतिशोध बताया। कांग्रेस कमेटी महासचिव हरीश परसाई ने अपने संबोधन में कहा कि हम कांग्रेसी ईडी की कार्यवाइयों के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष के लिए तैयार हैं।

प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल रहे। जिनमें प्रमुख रूप से दुलेश्वरी सुदार,मनोज चौहान ,विकास सिंह,अनिरुद्ध सिंह, मोहम्मद रसूल, केदार सिंह, हर्षित देवी ,भगवती यादव, सूरज दास मानिकपुरी ,तारकेश्वर मिश्रा ,पुष्पेंद्र शुक्ला ,रजनीश तिवारी
,विशाल शुक्ला श्रीदेवी नायर ,आशा रजक, लोकेश राठोर, गोरेलाल यादव ,जुनैद अख्तर इस्तखार अली ,बालेंद्र सिंह, रोशन निर्मलकर ,अफजल अली ,कमलेश जायसवाल ,फैयाज अंसारी, खगेश बरेठ शामिल रहे।

*22 जुलाई को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी चक्का जाम*
आपको बता दे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस 19 तारीख को आह्वान किया है कि प्रदेशव्यापी चक्का जाम 22 जुलाई को 12 बजे से 2 बजे तक करेगी है। जिसकी तैयारी अपने नेता और कार्यकर्ता की बैठक लेकर शुरू करने वाली है।


