Author: Aman Kumar

स्वर्ण पदक विजेता स्नेहा का टाटानगर में स्वागत, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने सरकार पर साधा निशाना राष्ट्र संवाद संवाददाता थाईलैंड में हुई अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग व इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर थाईलैंड से हावड़ा होते हुए जमशेदपुर लौटी मानगो की बेटी स्नेहा कुमारी का सोमवार को टाटानगर स्टेशन पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर राय के नेतृत्व में स्नेहा को माला पहनाकर और शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया। दिनेश कुमार ने कहा, राज्य की बेटी ने जमशेदपुर झारखंड और देश का नाम रोशन किया, फिर…

Read More

वर्ल्ड ब्रेन डे: हर उम्र के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य जरूरी — डॉ. सुशांत शांगरी राष्ट्र संवाद संवाददाता 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है ताकि मस्तिष्क स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस बार की थीम है — “हर उम्र के लिए ब्रेन हेल्थ”। टाटा मेन हॉस्पिटल के डॉ. सुशांत शांगरी ने बताया कि स्ट्रोक दुनिया की सबसे आम न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में से एक है। यह तब होता है जब मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है या रक्त वाहिका फट जाती है। लक्षण पहचानने के लिए FAST (Face, Arm, Speech, Time) नियम को याद…

Read More

राखा कॉपर माइंस में भूतपूर्व कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, नियोजन व बकाया भुगतान को लेकर एचसीएल के खिलाफ चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की राखा कॉपर माइंस को 24 साल बाद पुनः शुरू किया गया है, लेकिन नियोजन में भूतपूर्व कर्मचारियों की अनदेखी और बकाया भुगतान में टालमटोल को लेकर नाराज़गी बढ़ गई है। सोमवार को भूतपूर्व कर्मचारियों ने राखा कॉपर पूजा पंडाल में प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि 23 जुलाई तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो जोरदार आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि माइन बंद होने के समय कंपनी ने आश्रितों…

Read More

सारथी की नई पहल: आत्मनिर्भर महिलाओं और शिक्षित बच्चों की ओर बढ़ता जमशेदपुर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर की सामाजिक संस्था सारथी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की है। पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में शुरू इस अभियान के तहत जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई-टेलरिंग, ब्यूटीशियन, ग्रूमिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। सोमवार को कदमा स्थित आईएलएस हॉल (रंकिणी मंदिर के पास) में आयोजित प्रेस वार्ता में पूजा अग्रवाल ने बताया कि संस्था झुग्गी…

Read More

सावन मिलन में झूमा नारी सशक्तिकरण का उल्लास  महिलाओं ने मिस्टी इन में मनाया सावन का उत्सव, ‘सावन क्वीन’ बनीं मुस्कान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सावन का महीना हो और उसमें रंग, संगीत और मुस्कान की मिठास न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! मिस्टी इन में महिलाओं द्वारा आयोजित सावन मिलन कार्यक्रम में उल्लास और उमंग का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में जुबली पार्क योग ग्रुप, गौतम विहार और बाराद्वारी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सावन के गीतों, नृत्य व पारंपरिक खेलों के साथ दिन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे शोभा…

Read More

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष की समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को गति देने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर परिसदन सभागार में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान एवं उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। छात्रावासों की मरम्मत, कियोस्क निर्माण में तेजी, कब्रिस्तान घेराबंदी, साइकिल वितरण और रोजगार सृजन योजना में अल्पसंख्यकों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षा विभाग को अल्पसंख्यक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने…

Read More

संगत सर्वोपरि ने एसएसपी से मांग की  पीड़िता की मोबाइल सीडीआर निकाल साजिशकर्ता को बेनकाब करें राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ग्रुप संगत सर्वोपरि के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र देकर पीड़िता के सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) जांच की मांग की है।  ग्रुप के कुलविंदर सिंह के अनुसार पीड़िता ने सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के वर्तमान प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं महासचिव सरदार गुरबचन सिंह बिल्ला पर सामूहिक दुष्कर्म एवं अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में शिकायत वाद दाखिल किया है। पीड़िता ने अपने शिकायतवाद में उल्लेख किया है…

Read More

श्रावण की तृतीय सोमवारी को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, सूर्य मंदिर समिति की तैयारियां पूरी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ली समीक्षा बैठक, संध्या को काशी की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्रावण मास की तृतीय सोमवारी (28 जुलाई) को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा बारीडीह हरि मंदिर मैदान से भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु समिति की बैठक सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। 28 जुलाई को…

Read More

जमशेदपुर पूर्वी में जदयू की जनसंपर्क अभियान तेज, हर रविवार क्षेत्रीय भ्रमण का फैसला सरयू राय बोले – समस्या और समाधान के फार्मूले पर करें काम, जनता से जुड़ाव बढ़ाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में जनता दल (यू) को मजबूत करने व जनसंपर्क बढ़ाने के लिए सोमवार को विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जदयू कार्यकर्ता हर रविवार अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर जनता से संवाद, समस्याओं का संकलन और समाधान के लिए विभागों तक बात पहुंचाएंगे। विधायक सरयू राय ने कहा कि बिजली कटौती,…

Read More

ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में देशभक्ति का संदेश लेकर निकले कांवरिये, ब्रह्मोस मिसाइल से सजी काँवर बनी आकर्षण का केंद्र राष्ट्र संवाद संवाददाता केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन और शौर्य को नमन करते हुए, टेल्को स्थित खड़ंगाझार मार्केट से भोले भक्तों का एक विशेष कांवरिया जत्था सोमवार को बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व कर रहे पंकज मिश्रा ने अपनी काँवर को देशभक्ति के रंग में रंगते हुए, उस पर ब्रह्मोस मिसाइल का आकर्षक मॉडल सजाया, जो लोगों के बीच चर्चा का…

Read More