दयाल मेडिकल एजेंसी के मालिक मयंक कुमार अग्रवाल लापता, चिंतित को शाम में मिला मयंक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।दयाल मेडिकल एजेंसी, डी’कोस्टा रोड, जुगसलाई के संचालक मयंक कुमार अग्रवाल (उर्फ गोयल) बीती रात से लापता हैं। उनके अचानक गायब हो जाने से परिजनों में गहरी चिंता के माहौल में थे परिजनों के अनुसार, मयंक कुमार रात से किसी के संपर्क में नहीं हैं और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। लगातार खोजबीन और प्रयासों के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को मयंक…
Author: Aman Kumar
जमशेदपुर: सोनारी एयरपोर्ट पर विमान रनवे से फिसला, बड़ा हादसा टला, एक यात्री घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भुवनेश्वर से लौटा इंडिया वन एयर का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर घास में उतर गया। विमान में चालक दल के दो सदस्य और नौ यात्री सवार थे। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, एक यात्री को हल्की चोट आई, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण…
सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों पर दुष्कर्म का आरोप, सिख समाज में उबाल; महिलाओं ने जताई समर्थन में एकजुटता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला पर लगे दुष्कर्म के आरोप के बाद सिख समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को बड़ी संख्या में सिख समाज की महिलाएं डीसी कार्यालय पहुंचीं और “भगवान सिंह निर्दोष हैं” के नारों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले को साजिश करार देते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारियों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं ने डीसी और एसएसपी…
सिख मर्यादा के अनुसार सरदार भगवान सिंह व गुरुचरण सिंह बिल्ला पतीत, इस्तीफा दें: कुलबिंदर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कहा है कि सिख रहित मर्यादा के अनुसार सरदार भगवान सिंह और सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला पतीत हैं। ऐसे में उन्हें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदों से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन दोनों के खिलाफ पीड़िता ने न्यायालय में बयान दर्ज कराया है, ऐसे में इनका संगत को गुमराह करने की बजाय कानूनी प्रक्रिया का सामना करना जरूरी है। भीड़ इकट्ठा करने से न्यायिक व्यवस्था नहीं बदलती।…
एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम ब्लेंडेड प्रोग्राम 2025-27 बैच का उद्घाटन, 135 वर्किंग प्रोफेशनल्स ने ली शपथ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:एक्सएलआरआइ-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने एक्सओएल (ऑनलाइन लर्निंग) के अंतर्गत पीजीडीएम ब्लेंडेड प्रोग्राम 2025-27 के नए बैच का भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में 135 कार्यरत पेशेवरों ने इस नई शैक्षणिक यात्रा की शपथ ली। दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ समारोह की शुरुआत हुई, जिसका नेतृत्व डीन डॉ. (फादर) डोनाल्ड डीसिल्वा ने किया। डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज ने छात्रों को अनुशासन व ईमानदारी के साथ सीखने की प्रेरणा दी। डीन डॉ. संजय पात्रो ने एक्सएलआरआइ की विरासत और नवाचार को…
पत्रकार कुमार मनीष के पिता उमेश कुमार तिवारी का निधन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:बागबेड़ा कॉलोनी निवासी एवं टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त सीनियर इंजीनियर उमेश कुमार तिवारी (82) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से बिहार के सारण जिले के अमनौर निवासी उमेश कुमार तिवारी ने 01 जनवरी 1964 को ट्रेड अप्रेंटिस के रूप में टाटा मोटर्स में सेवा आरंभ की थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने बॉडी शॉप, पेंट शॉप, प्लांट-3 समेत कई विभागों में योगदान दिया। सेवानिवृत्ति…
हुरलुंग में फ्लाई ऐश से तबाह हुई रैयती खेती, आदिवासी किसान पहुंचे डीसी ऑफिस, डीडीसी ने दिया आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता हुरलुंग पंचायत की अनुसूचित जनजाति रैयत किसान परिवारों की कृषि भूमि पर टाटा पावर कंपनी द्वारा अवैध रूप से फ्लाई ऐश डंप किए जाने के विरोध में प्रभावित किसान शुक्रवार को पारंपरिक कृषि उपकरणों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में उन्होंने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। किसानों का आरोप है कि कुछ भू-माफिया तत्वों की…
विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों का किया सघन दौरा, विकास कार्यों का किया निरीक्षण, भारी वाहनों के अवैध पार्किंग पर अधिकारियों को दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों का सघन दौरा किया एवं जनता के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और भक्तिनगर, रघुवर नगर, सिदो-कान्हू बस्ती, मनीफीट सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर मॉनसून की बारिश के बाद…
जमशेदपुर की स्नेहा कुमारी ने रचा इतिहास, थाईलैंड में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक, टाटानगर स्टेशन आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड की धरती एक बार फिर गर्व से ऊंची हो उठी है। जमशेदपुर के मानगो निवासी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश एवं झारखंड और लौहनगरी जमशेदपुर का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। सोमवार को स्नेहा के टाटानगर रेलवे स्टेशन आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर…
श्रावण की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में भक्ति की बरसात, रितेश पांडेय और सिद्धि पाठक की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध भव्य भजन संध्या और महाभंडारा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अलौकिक वातावरण में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे राष्ट्र संवाद संवाददाता श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर ने एक बार फिर भक्तिरस में डूबकर शिव आराधना की परंपरा को सजीव कर दिया। सोमवार को श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित नौवीं भजन संध्या में श्रद्धा, संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक रितेश पांडेय और सिद्धि पाठक…
