सिख मर्यादा के अनुसार सरदार भगवान सिंह व गुरुचरण सिंह बिल्ला पतीत, इस्तीफा दें: कुलबिंदर सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कहा है कि सिख रहित मर्यादा के अनुसार सरदार भगवान सिंह और सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला पतीत हैं। ऐसे में उन्हें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदों से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन दोनों के खिलाफ पीड़िता ने न्यायालय में बयान दर्ज कराया है, ऐसे में इनका संगत को गुमराह करने की बजाय कानूनी प्रक्रिया का सामना करना जरूरी है। भीड़ इकट्ठा करने से न्यायिक व्यवस्था नहीं बदलती।

कुलबिंदर सिंह ने रैली में शामिल लोगों से भी सवाल किया कि क्या उन्हें वाहेगुरु और देश की न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास नहीं है? उन्होंने अपील की कि दोनों समाजहित में इस्तीफा देकर उदाहरण पेश करें। यदि दोषमुक्त हुए तो समाज उन्हें सम्मानपूर्वक फिर से पद पर बैठाएगा।


