सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों पर दुष्कर्म का आरोप, सिख समाज में उबाल; महिलाओं ने जताई समर्थन में एकजुटता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला पर लगे दुष्कर्म के आरोप के बाद सिख समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को बड़ी संख्या में सिख समाज की महिलाएं डीसी कार्यालय पहुंचीं और “भगवान सिंह निर्दोष हैं” के नारों के साथ धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले को साजिश करार देते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारियों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं ने डीसी और एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने आरोप को झूठा और तथ्यहीन बताया, साथ ही कहा कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती, सिख समाज चुप नहीं बैठेगा। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस द्वारा न्यायालय में दर्ज शिकायत की प्रति और तथ्यों की जांच की जा रही है।



