Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों का किया सघन दौरा, विकास कार्यों का किया निरीक्षण, भारी वाहनों के अवैध पार्किंग पर अधिकारियों को दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों का किया सघन दौरा, विकास कार्यों का किया निरीक्षण, भारी वाहनों के अवैध पार्किंग पर अधिकारियों को दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों का किया सघन दौरा, विकास कार्यों का किया निरीक्षण, भारी वाहनों के अवैध पार्किंग पर अधिकारियों को दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों का सघन दौरा किया एवं जनता के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और भक्तिनगर, रघुवर नगर, सिदो-कान्हू बस्ती, मनीफीट सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर मॉनसून की बारिश के बाद उत्पन्न समस्याओं की स्थिति से अवगत हुईं। विधायक ने क्षेत्र में जलजमाव, क्षतिग्रस्त सड़कों, नाली एवं कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट जैसी जनसमस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए और स्थानीय नागरिकों को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

    इसके साथ ही, उन्होंने बर्मामाइंस के बीना रोड स्थित लिंडे इंडिया लिमिटेड के समीप भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से उत्पन्न ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या को भी उठाया। उन्होंने बताया कि अव्यवस्थित पार्किंग से भक्तिनगर, रघुवर नगर व आसपास की बस्तियों के लोगों, खासकर स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि टाटा स्टील द्वारा बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में भारी वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किया गया है, लेकिन इसके समुचित संचालन के अभाव में समस्या जस की तस बनी हुई है। मुख्य सड़क, जो बर्मामाइंस को स्टेशन, साकची और गोलमुरी से जोड़ती है, अक्सर जाम की चपेट में रहती है।

    जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील प्रबंधन, जिला प्रशासन, ट्रैफिक डीएसपी और बर्मामाइंस थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क कर शीघ्र आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को असुविधा न हो इसके लिए वे पूरी तत्परता से प्रयासरत हैं। सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा।

    इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर राय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक झा, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, शशि सिंह, रितेश झा, महेंद्र रजक, रविजेंन्ट सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, राम मार्डी, संजय शर्मा, सुख सागर गुप्ता, कर्पूरा सून्डी, रामदुलारी देवी, हीरा देवी, लक्ष्मी यादव, मिंटू मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

    जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन भारी वाहनों के अवैध पार्किंग पर अधिकारियों को दिए निर्देश विकास कार्यों का किया निरीक्षण विधायक पूर्णिमा साहू ने बाराद्वारी पीपुल्स एकेडमी स्कूल में चल रहे मैट्रिक परीक्षा का किया निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की स्नेहा कुमारी ने रचा इतिहास, थाईलैंड में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक, टाटानगर स्टेशन आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Next Article हुरलुंग में फ्लाई ऐश से तबाह हुई रैयती खेती, आदिवासी किसान पहुंचे डीसी ऑफिस, डीडीसी ने दिया आश्वासन

    Related Posts

    बुआई के वक्त किसानों को मिले गुणवत्तापूर्ण बीज, उचित दर पर खाद

    October 16, 2026

    सड़क किनारे लावारिस टाटा 407 से 1035 लीटर विदेशी शराब बरामद

    October 16, 2026

    पौधों की देखभाल भी जरूरी, छौड़ाही कॉलेज में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बुआई के वक्त किसानों को मिले गुणवत्तापूर्ण बीज, उचित दर पर खाद

    सड़क किनारे लावारिस टाटा 407 से 1035 लीटर विदेशी शराब बरामद

    पौधों की देखभाल भी जरूरी, छौड़ाही कॉलेज में छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव।

    भाकपा के पुराने संघर्षशील सदस्य कृष्णनंदन सिंह को लाल झंडा समर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी ने मोहा मन

    साठा वाली दुर्गा मैया के माथे से नवमी के दिन गिरते हैं फूल

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर में रंगोली महोत्सव का आयोजन

    फुलवड़िया बाजार में दिनदहाड़े लूटपाट, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    SIR-2026: दस्तावेजों के सत्यापन में त्रुटि न हो, गंभीरता से करें जांच : राजीव रंजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.