Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की स्नेहा कुमारी ने रचा इतिहास, थाईलैंड में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक, टाटानगर स्टेशन आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर की स्नेहा कुमारी ने रचा इतिहास, थाईलैंड में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक, टाटानगर स्टेशन आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर की स्नेहा कुमारी ने रचा इतिहास, थाईलैंड में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक, टाटानगर स्टेशन आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड की धरती एक बार फिर गर्व से ऊंची हो उठी है। जमशेदपुर के मानगो निवासी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश एवं झारखंड और लौहनगरी जमशेदपुर का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।

    सोमवार को स्नेहा के टाटानगर रेलवे स्टेशन आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के ज़िला अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर देशभक्ति और नारी सम्मान के नारों से गुंजायमान रहा। स्वागत के दौरान स्वर्ण पदक विजेता स्नेहा कुमारी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया एवं बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय युवा, खेलप्रेमी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

    मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने स्नेहा कुमारी के उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि स्नेहा की यह उपलब्धि नारीशक्ति, आत्मबल और कठोर परिश्रम की जीत है। वे उन बेटियों के लिए प्रेरणा हैं जो सीमित संसाधनों के बीच भी बड़े सपने देखती हैं और उन्हें साकार करती हैं।

    वहीं, स्नेहा कुमारी ने भी सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि हर उस बेटी का है जो अपने सपनों पर विश्वास रखती है। मेरा सपना है कि झारखंड की और भी बेटियाँ अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश का परचम लहराएं। उन्होंने लौहनगरी जमशेदपुर और अपने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।

    जमशेदपुर की स्नेहा कुमारी ने रचा इतिहास टाटानगर स्टेशन आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत थाईलैंड में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर से लेकर कांग्रेस तक…संसद के मानसून सत्र से पहले क्या बोले पीएम मोदी
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों का किया सघन दौरा, विकास कार्यों का किया निरीक्षण, भारी वाहनों के अवैध पार्किंग पर अधिकारियों को दिए निर्देश, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.