ऑपरेशन सिंदूर से लेकर कांग्रेस तक…संसद के मानसून सत्र से पहले क्या बोले पीएम मोदी
आज यानी सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी की बात करेगी वहीं विपक्ष पहलगाम हमले, एयर इंडिया हादसे, बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन का मुद्दा उठाएगा। बहरहाल, अब संसद के सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी मीडिया के सामने आए और उन्होंने आगामी सत्र के विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय सेना से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर बात की।

पीएम मोदी ने कहा, “यह मानसून सत्र जीत का जश्न है। पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का दमखम देखा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 100% हासिल किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत, आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर जमींदोज कर दिया गया।”

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के तहत, आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के इस नए रूप की ओर दुनिया बहुत आकर्षित हुई है। इन दिनों, जब भी मैं दुनिया के लोगों से मिलता हूँ, तो भारत द्वारा बनाए जा रहे मेड इन इंडिया हथियारों के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है।”

पीएम ने कहा, “पहलगाम में हुए क्रूर अत्याचारों और नरसंहार ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। दलगत स्वार्थ को परे रखते हुए, देशहित में, हमारी अधिकांश पार्टियों के प्रतिनिधियों ने दुनिया के कई देशों में जाकर एक स्वर में, दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने का एक बहुत ही सफल अभियान चलाया। मैं उन सभी सांसदों की, सभी दलों की, राष्ट्रहित में किए गए इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सराहना करना चाहता हूँ और इससे देश में एक सकारात्मक माहौल बना है।”
पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें
पीएम मोदी ने कहा- “संसद का यह मानसून सत्र एक विजय उत्सव की तरह है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। सभी सांसद और देशवासी एक स्वर में इस उपलब्धि का गुणगान करेंगे। यह हमारे भावी अभियानों के लिए प्रेरणादायी होगा।”
पीएम मोदी ने कहा- “यह मानसून सत्र जीत का जश्न है। पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का लोहा माना है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 100% हासिल किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत, आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर जमींदोज कर दिया गया।”

