Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भव्य भजन संध्या और महाभंडारा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अलौकिक वातावरण में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भव्य भजन संध्या और महाभंडारा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अलौकिक वातावरण में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में भक्ति की बरसात, रितेश पांडेय और सिद्धि पाठक की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

    भव्य भजन संध्या और महाभंडारा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अलौकिक वातावरण में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर ने एक बार फिर भक्तिरस में डूबकर शिव आराधना की परंपरा को सजीव कर दिया। सोमवार को श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित नौवीं भजन संध्या में श्रद्धा, संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक रितेश पांडेय और सिद्धि पाठक की भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभव से जोड़ दिया।
    बारिश की फुहारों के बीच जैसे ही मंच पर सिद्धि पाठक ने गंगा आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। उन्होंने “गंगा जी नहिबो”, “गंगा जी नहीबो, ना हमसे भंगिया पिसाई नैहर जात बानी”, और महादेव को समर्पित सजीव भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में डुबो दिया। इससे गीतकार पूर्व आर आर पंकज ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोए रखा।


    इसके बाद जब मंच पर रितेश पांडेय का धमाकेदार आगमन हुआ और हल्की गुलाबी रंग की शेरवानी पहने उन्होंने “जय भवानी, हर हर महादेव, जय श्री महाकाल” का उद्घोष किया तो पूरा ट्रांसपोर्ट मैदान शिवमय हो गया। उन्होंने “विश्वास करा तू मैया पे, उहे पार लगाई नैया के”, “तीनों लोकों के स्वामी, महादेव से बड़ा कोई देव नहीं”, “हम हईं यहाँ नौकर बाबा तोहार”, “भांग तनी पीस दयु गौरा, सलौटी पर घीस दयु गौरा” जैसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु देर रात तक झूमते और भक्ति में मग्न दिखे। भजन संध्या के मुख्य आकर्षणों में 22 फीट की बाबा बर्फानी की भव्य प्रतिमा और डमरू पकड़े शिवा भुजा की विशाल आकृति शामिल रही, जिसने श्रद्धालुओं को महादेव के साक्षात दर्शन जैसा अनुभव कराया।


    कार्यक्रम के दौरान लगभग 35,000 श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने भोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भजन संध्या में शहर के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, ललित महतो, गुंजन यादव, विनोद सिंह, पूर्व झारखंड के क्रिकेट खिलाड़ी मधुसूदन तंतुबाई, समाजसेवी हरि सिंह राजपूत समेत शहर के अन्य सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियां शामिल रहीं।


    इस विशाल आयोजन की सफल बनाने में श्री नीलकंठ महादेव संघ के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत रही। अध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव अरविंद कुमार एवं संघ के सक्रिय सदस्यों — बालकृष्ण प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, अजीत कुमार, रणवीर मंडल, राजेश कुमार सिंह, मुनीम सिंह, राज सिंह, रवि शंकर सिंह, विकास कुमार, राजू सानन, जयपाल भगत, गौरव सिंह, संतोष शर्मा, मनोज कुमार, विश्वजीत राय आदि का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा। शहरवासियों ने इस भजन संध्या को शिवभक्ति की एक अविस्मरणीय रात के रूप में अनुभव किया जो न केवल संगीत की दृष्टि से बल्कि आध्यात्मिक चेतना की दृष्टि से भी अनुपम रही।

    अलौकिक वातावरण में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे भव्य भजन संध्या और महाभंडारा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम पर लोकसभा में 16 घंटे की चर्चा के लिए सहमत
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर से लेकर कांग्रेस तक…संसद के मानसून सत्र से पहले क्या बोले पीएम मोदी

    Related Posts

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 9, 2026

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    February 9, 2026

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    February 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

    क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

    राजीव तलवार जेएएआई के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.