8183 युवाओं को दी गई ऑनलाइन स्किल ट्रेनिंग, 25 युवाओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद गूगल, आईबीएम और इंटरनेशनल काउंसिल के साथ ज्वाइंट डिग्री प्रोग्राम का शुभारंभ रूंगटा यूनिवर्सिटी ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नया कीर्तिमान दर्ज किया दुर्ग:- जिले के भिलाई स्थित रूंगटा यूनिवर्सिटी में आयोजित विश्व युवा कौशल उत्सव 2025 के समापन समारोह में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक अवसर पर रूंगटा यूनिवर्सिटी ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नया कीर्तिमान दर्ज किया, जिससे न केवल छत्तीसगढ़…
Author: Aman Kumar
लायन भरत सिंह ने चार क्लबों के साथ की जॉन मीटिंग, सेवा कार्यों पर हुआ मंथन नए सदस्यों का स्वागत, भविष्य की योजनाओं पर बनी रणनीति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 20 जुलाई: लायंस क्लब जॉन-सी के चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने जॉन के अंतर्गत आने वाले चार क्लबों — लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत, कालीमाटी, नॉर्थ और स्टील सिटी — के पदाधिकारियों के साथ जॉन मीटिंग आयोजित की। बैठक में रिजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल की विशेष उपस्थिति रही, जिनका भव्य स्वागत किया गया। बैठक में क्लबों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट साझा की गई और भविष्य की…
जमशेदपुर में पहली बार हुआ नाइट रन का आयोजन, 320 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा थीम रही “ग्लो टुगेदर, गो टुगेदर”, देर रात दौड़ ने शहर में भरा ऊर्जा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में पहली बार आयोजित हुए नाइट रन ने फिटनेस प्रेमियों को नई ऊर्जा से भर दिया। एक्टिव फॉरएवर और स्टार्टअप के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस विशेष दौड़ में कुल 320 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। “ग्लो टुगेदर, गो टुगेदर” थीम पर आधारित यह दौड़ रात 11 बजे जीआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने से शुरू होकर वहीं समाप्त हुई। दौड़ में 2, 5 और 10 किलोमीटर की…
टाटानगर स्टेशन पर ख़राब व्हीलचेयर का मामला सोशल मीडिया पर उठा, भाजपा नेता अंकित आनंद की पहल पर रेलवे प्रशासन हरकत में आया, डीआरएम ने दिया निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बीमार, दिव्यांग और वृद्ध यात्रियों के लिए रखे गए व्हीलचेयर की ख़राब स्थिति को लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शिकायत दर्ज की गई, जिसपर रेलवे प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया है। यह मामला भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता अंकित आनंद ने एक्स पर उठाया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध व्हीलचेयर की जर्जर स्थिति की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ये व्हीलचेयर पुराने…
दलमा के पहाड़ों पर बांस का पौधा लगाएगा ड्रोन: वन विभाग की नई पहल, हाथियों को मिलेगा जंगल में चारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:वन विभाग जमशेदपुर ने पर्यावरण संरक्षण और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने की दिशा में एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। अब inaccessible (दुर्गम) पहाड़ी क्षेत्रों में बांस के पौधे लगाने के लिए ड्रोन और “सीड बॉल” तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। दलमा रेंज में इस अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत कुल पांच लाख बांस के पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। कोल्हान रेंज के डीएफओ सब्बा आलम ने जानकारी दी…
जमशेदपुर से 201 कांवरियों का जत्था रवाना, विधायक सरयू राय ने पूजा कर किया विदा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सावन माह की पावन बेला में कांवरिया बोल बम सेवा संघ की ओर से 201 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुआ। इस पवित्र यात्रा को जमशेदपुर के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सरयू राय ने पूजा-अर्चना कर रवाना किया। जत्थे में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जो शिवभक्ति में नारी सहभागिता का सुंदर उदाहरण है। यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन किया और “बोल बम”, “हर-हर महादेव” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। संघ…
पॉक्सो एक्ट पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, न्याय तक पहुंच और जागरूकता पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर द्वारा रविवार को लोक अदालत भवन में जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पॉक्सो एक्ट 2012 के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर गहन चर्चा करना और विभिन्न हितधारकों को जागरूक करना रहा। कार्यशाला का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि पीड़ितों को…
बाबा धाम की पवित्र यात्रा आत्मशुद्धि, का मार्ग है : काले बाबा बैद्यनाथ समस्त विश्व का कल्याण करें : विद्यानंद सरस्वती नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पावन श्रावण मास के अवसर पर ‘नवयुवक कांवरिया संघ’ का श्रद्धालुओं से भरा शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर पारडीह स्थित काली मंदिर से विधिवत रूप से रवाना हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं हर-हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले तथा महंत विधानंद सरस्वती ने सभी कांवरियों को अंगवस्त्र प्रदान कर विधिवत रूप…
जमशेदपुर जिला राजद में उठा विवाद, कार्यकारी कमिटी ने शंभू चौधरी की नियुक्ति पर उठाए सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जमशेदपुर जिला इकाई में आंतरिक विवाद अब गहराता जा रहा है। पार्टी की कार्यकारी जिला कमिटी ने एक प्रेस वार्ता कर तथाकथित जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी की नियुक्ति को गैरकानूनी और अनैतिक करार दिया है। वार्ता में कार्यकारी जिला अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में नियुक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कथित रूप से पैसे लेकर संभु चौधरी को…
अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री युधिष्ठिर महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय महतो एक अनुभवी अधिवक्ता थे तथा जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे उनके निधन से अधिवक्ता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है l हर समस्या में वे श्री शुक्ल से मिलकर मार्गदर्शन लेते थे l श्री शुक्ल ने कहा है…
