Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर स्टेशन पर ख़राब व्हीलचेयर का मामला सोशल मीडिया पर उठा, भाजपा नेता अंकित आनंद की पहल पर रेलवे प्रशासन हरकत में आया, डीआरएम ने दिया निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    टाटानगर स्टेशन पर ख़राब व्हीलचेयर का मामला सोशल मीडिया पर उठा, भाजपा नेता अंकित आनंद की पहल पर रेलवे प्रशासन हरकत में आया, डीआरएम ने दिया निर्देश

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर स्टेशन पर ख़राब व्हीलचेयर का मामला सोशल मीडिया पर उठा, भाजपा नेता अंकित आनंद की पहल पर रेलवे प्रशासन हरकत में आया, डीआरएम ने दिया निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बीमार, दिव्यांग और वृद्ध यात्रियों के लिए रखे गए व्हीलचेयर की ख़राब स्थिति को लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शिकायत दर्ज की गई, जिसपर रेलवे प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया है।

    यह मामला भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता अंकित आनंद ने एक्स पर उठाया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध व्हीलचेयर की जर्जर स्थिति की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ये व्हीलचेयर पुराने हो चुके हैं या उनके कल-पुर्जे ख़राब हैं, जिससे असहाय यात्रियों को परेशानी होती है। उन्होंने @CkpDrm, @rpfser और @RailwaySeva को टैग करते हुए आग्रह किया कि इस ओर यथोचित संज्ञान लिया जाए और ज़रूरत अनुसार इन व्हीलचेयरों को बदला जाए या मरम्मत की जाए।

    उन्होंने बताया कि यह तस्वीर एक यात्री ने उनके साथ साझा की थी, जो आज सुबह अपनी बीमार वृद्ध मां को लेकर टाटानगर स्टेशन पर पहुंचे थे और व्हीलचेयर की ख़राब हालत से परेशान हुए।

    अंकित आनंद के ट्वीट के बाद रेलवे सेवा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @RailwaySeva ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, “संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है।” इसके बाद चक्रधरपुर रेलवे मंडल (CKP) के डीआरएम ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मामले को संबंधित उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।”

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने रेलवे प्रशासन की इस त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सभी संबंधित विभागों का आभार जताया और कहा कि यात्रियों की सुविधा और गरिमा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

    टाटानगर स्टेशन पर ख़राब व्हीलचेयर का मामला सोशल मीडिया पर उठा डीआरएम ने दिया निर्देश भाजपा नेता अंकित आनंद की पहल पर रेलवे प्रशासन हरकत में आया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदलमा के पहाड़ों पर बांस का पौधा लगाएगा ड्रोन: वन विभाग की नई पहल, हाथियों को मिलेगा जंगल में चारा
    Next Article जमशेदपुर में पहली बार हुआ नाइट रन का आयोजन, 320 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा थीम रही “ग्लो टुगेदर, गो टुगेदर”, देर रात दौड़ ने शहर में भरा ऊर्जा

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.