जमशेदपुर में पहली बार हुआ नाइट रन का आयोजन, 320 प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा थीम रही “ग्लो टुगेदर, गो टुगेदर”, देर रात दौड़ ने शहर में भरा ऊर्जा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: शहर में पहली बार आयोजित हुए नाइट रन ने फिटनेस प्रेमियों को नई ऊर्जा से भर दिया। एक्टिव फॉरएवर और स्टार्टअप के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस विशेष दौड़ में कुल 320 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

“ग्लो टुगेदर, गो टुगेदर” थीम पर आधारित यह दौड़ रात 11 बजे जीआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने से शुरू होकर वहीं समाप्त हुई। दौड़ में 2, 5 और 10 किलोमीटर की तीन श्रेणियाँ रखी गई थीं, जिसे सभी धावकों ने सफलतापूर्वक पूरा किया।

10 वर्ष से 60 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने इस आयोजन में भाग लिया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। सभी प्रतिभागियों को रनिंग शर्ट, प्रमाणपत्र और “प्राउड फिटनेस मेडल” देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन शहर में स्वास्थ्य और सामूहिक ऊर्जा के नए आयाम को दर्शाने वाला साबित हुआ।



