श्रावण की तृतीय सोमवारी को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, सूर्य मंदिर समिति की तैयारियां पूरी
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ली समीक्षा बैठक, संध्या को काशी की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। श्रावण मास की तृतीय सोमवारी (28 जुलाई) को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा बारीडीह हरि मंदिर मैदान से भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु समिति की बैठक सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में मुख्य संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

28 जुलाई को सुबह 7 बजे हरि मंदिर मैदान, बारीडीह से जलाभिषेक यात्रा होगी आरंभ। श्रद्धालु पवित्र गंगाजल के साथ पदयात्रा कर सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय में भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। सोन मंडप में महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में झांकी, भजन मंडली, सुरक्षा, यातायात और बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित।

काशी के गंगा घाट की तर्ज पर शाम 6:30 बजे भव्य महाआरती होगी, जिसमें बनारस की 15 सदस्यीय मंडली शंख, दीपमालाओं व मंत्रोच्चार के साथ शामिल होगी। आतिशबाजी और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से संध्याकालीन आरती को दिव्य रूप दिया जाएगा।

रघुवर दास ने समिति की तैयारियों की प्रशंसा करते हुए इसे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया। महासचिव अखिलेश चौधरी ने मंच संचालन और कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

उपस्थित प्रमुख सदस्य: शशिकांत सिंह, कंचन दत्ता, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, पवन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, युवराज सिंह, करफु पोद्दार, अनिकेत रॉय सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं समिति सदस्य।

