Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संगत सर्वोपरि ने एसएसपी से मांग की  पीड़िता की मोबाइल सीडीआर निकाल साजिशकर्ता को बेनकाब करें 
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संगत सर्वोपरि ने एसएसपी से मांग की  पीड़िता की मोबाइल सीडीआर निकाल साजिशकर्ता को बेनकाब करें 

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संगत सर्वोपरि ने एसएसपी से मांग की  पीड़िता की मोबाइल सीडीआर निकाल साजिशकर्ता को बेनकाब करें

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। ग्रुप संगत सर्वोपरि के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र देकर पीड़िता के सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) जांच की मांग की है।  ग्रुप के कुलविंदर सिंह के अनुसार पीड़िता ने सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के वर्तमान प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं महासचिव सरदार गुरबचन सिंह बिल्ला पर सामूहिक दुष्कर्म एवं अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में शिकायत वाद दाखिल किया है।

    पीड़िता ने अपने शिकायतवाद में उल्लेख किया है कि आरोपियो के मोबाइल संख्या 9431133831 और 8210521392 से उसके मोबाइल संख्या 9798234072 पर सामान्य कॉल एवं व्हाट्सएप पर बातें होती रहती थी। आरोपियों ने उसे और उसके बेटे को साजिश के तहत जेल भिजवाया था।  संगत सर्वोपरि के अनुसार पीड़िता के शिकायत वाद के बाद शहर के सिखों में ऊहापोह की स्थिति है। शहर में टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    ऐसे में महिला एवं आरोपियों के सीडीआर की गहन जांच होनी चाहिए। सच्चाई सामने आनी चाहिए कि कौन सिख समाज को बदनाम कर रहा है अथवा घटना में कुछ सच्चाई है?  सीजीपीसी का गौरवमई इतिहास रहा है। इस महिला ने कुछ साल पहले एक प्रधान पर आरोप लगाकर उसे जेल भेजवाया था। क्या वह भी साजिश रही थी?  इसके साथ ही एसएसपी से गुहार लगाई गई कि अपने स्तर से वह गहन जांच कर सच्चाई तथा साजिशकर्ता को बेनकाब करने का कार्य करें, सिख समाज उनका ऋणी रहेगा।

    संगत सर्वोपरि ने एसएसपी से मांग की  पीड़िता की मोबाइल सीडीआर निकाल साजिशकर्ता को बेनकाब करें
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रावण की तृतीय सोमवारी को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, सूर्य मंदिर समिति की तैयारियां पूरी
    Next Article अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष की समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं को गति देने के निर्देश

    Related Posts

    तीन राज्यों में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

    May 5, 2026

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंगलसाई में चयनित स्थानीय छात्रों का ही नामांकन हो

    May 5, 2026

    दिनदहाड़े स्कूटी चोरी से दहला आदित्यपुर, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, स्थानीय पुलिस की सुस्ती पर भड़के लोग

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन राज्यों में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंगलसाई में चयनित स्थानीय छात्रों का ही नामांकन हो

    दिनदहाड़े स्कूटी चोरी से दहला आदित्यपुर, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, स्थानीय पुलिस की सुस्ती पर भड़के लोग

    पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, खरसावाँ में चार गिरफ्तार, हथियार व स्कूटी बरामद

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.