जमशेदपुर पूर्वी में जदयू की जनसंपर्क अभियान तेज, हर रविवार क्षेत्रीय भ्रमण का फैसला
सरयू राय बोले – समस्या और समाधान के फार्मूले पर करें काम, जनता से जुड़ाव बढ़ाएं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में जनता दल (यू) को मजबूत करने व जनसंपर्क बढ़ाने के लिए सोमवार को विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जदयू कार्यकर्ता हर रविवार अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर जनता से संवाद, समस्याओं का संकलन और समाधान के लिए विभागों तक बात पहुंचाएंगे।

विधायक सरयू राय ने कहा कि बिजली कटौती, गंदगी, मच्छर जनित बीमारी जैसी स्थानीय समस्याओं को लेकर जेएनएसी, जुस्को, बिजली विभाग और थानों में कार्यकर्ता बात रखें। यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2019-24 के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। असंगठित मजदूरों की समस्याओं पर विशेष फोकस करने को भी कहा।

बैठक में यह तय हुआ कि बारीडीह कार्यालय में सोमवार से रविवार तक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे, और संयोजक सुधीर सिंह प्रतिदिन मौजूद रहकर समस्याओं का संकलन कर समाधान का प्रयास करेंगे।
पदाधिकारियों की साप्ताहिक तैनाती इस प्रकार होगी:
सोमवार: एम. चंद्रशेखर राव, दिनेश्वर कुमार
मंगलवार: हरेराम सिंह
बुधवार: प्रकाश कोया
गुरुवार: विजय सिंह, भरत पांडेय
शुक्रवार: दुर्गा राव, अमृता मिश्रा
1शनिवार: अमृता मिश्रा. रविवार: सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे

बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, नीरज सिंह, दिनेश्वर कुमार, अनिल प्रकाश, अमृता मिश्रा, शंकर करमकार, अमित शर्मा, राजेंद्र सिंह, शमशाद खान आदि उपस्थित थे

