Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    आज दिनांक 21.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा के अलावा मंडल कारा के नए जेल निर्माण स्थल पाथरचपड़ा हेतु जलापूर्ति के निमित्त प्राक्कलन, कारा की सुरक्षा, कारा में संसीमित बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, रिक्त पदों पर कक्षपालों का पदस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक में बताया गया कि नए जेल निर्माण स्थल पाथरचपड़ा में जलापूर्ति हेतु पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से सुधारोपरांत प्राक्कलन उपलब्ध कराया गया है, किंतु उक्त डीपीआर में तकनीकी प्रतिवेदन की स्वीकृति नहीं रहने से वो अपूर्ण है, उक्त के संदर्भ में उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही कहा कि विभाग से पत्राचार कर अग्रतर करवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

    इसके अलावा उन्होंने मंडल कारा परिसर में साफ सफाई के निमित्त डंप पड़े कचरे के उठाव को लेकर जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारी को सप्ताह में एक दिन निश्चित कर कचरे के उठाव करने हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिगत कारा में नियमित औचक छापेमारी कराने के साथ साथ मंडल कारा में सुरक्षा ऑडिट को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी यंत्रों के अलावा पर्याप्त प्रकाश आदि बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए उचित दिशा निर्देश दिया।

    वहीं कारा में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। मुलाकाती के दौरान कारा के मुख्य द्वार पर भीड़ रहती हैं जिससे आये दिन सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती हैं एसके लिए सड़क के दोनों ओर ब्रेकर लगाने साथ ही लगातार थाना रोड में गाड़ियों की जांच करने का निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता(भा.पु.से.), अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जेल अधीक्षक श्री विजय कुमार,कार्यपालक अभियंता पेयजल सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेडिकल दुकानों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री को रोकने का निर्देश
    Next Article सरयू राय बोले – समस्या और समाधान के फार्मूले पर करें काम, जनता से जुड़ाव बढ़ाएं

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.