Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राखा कॉपर माइंस में भूतपूर्व कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, नियोजन व बकाया भुगतान को लेकर एचसीएल के खिलाफ चेतावनी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राखा कॉपर माइंस में भूतपूर्व कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, नियोजन व बकाया भुगतान को लेकर एचसीएल के खिलाफ चेतावनी

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राखा कॉपर माइंस में भूतपूर्व कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, नियोजन व बकाया भुगतान को लेकर एचसीएल के खिलाफ चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की राखा कॉपर माइंस को 24 साल बाद पुनः शुरू किया गया है, लेकिन नियोजन में भूतपूर्व कर्मचारियों की अनदेखी और बकाया भुगतान में टालमटोल को लेकर नाराज़गी बढ़ गई है। सोमवार को भूतपूर्व कर्मचारियों ने राखा कॉपर पूजा पंडाल में प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि 23 जुलाई तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो जोरदार आंदोलन होगा।

    प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि माइन बंद होने के समय कंपनी ने आश्रितों को नौकरी देने और बकाया राशि चुकाने का वादा किया था, लेकिन अब आउटसोर्सिंग के जरिए बाहरी लोगों को नियोजित किया जा रहा है। भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह ने सभा में आरोप लगाया कि एचसीएल प्रबंधन और बिचौलियों की मिलीभगत से 10 हजार में नौकरियां बेची जा रही हैं और भूतपूर्व कर्मचारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

    सभा के दौरान राखा कॉपर भूतपूर्व कर्मचारी एवं आश्रित संघ की नई कमिटी का गठन भी किया गया। इसमें विश्वनाथ महतो को अध्यक्ष, मनोज प्रताप सिंह को महामंत्री, लिटा राम मुर्मू, विशाल महतो और अरविंद भक्त को उपाध्यक्ष, अजित पात्रों को सचिव तथा वी.एन. शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

    सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि भूतपूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी और बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो माइंस संचालन नहीं करने दिया जाएगा। बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारी और ग्रामीण इस आंदोलन में शामिल हुए।

    नियोजन व बकाया भुगतान को लेकर एचसीएल के खिलाफ चेतावनी राखा कॉपर माइंस में भूतपूर्व कर्मचारियों का फूटा गुस्सा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसारथी की नई पहल: आत्मनिर्भर महिलाओं और शिक्षित बच्चों की ओर बढ़ता जमशेदपुर
    Next Article सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबाधाम में भक्तों का सैलाब, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.