सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबाधाम में भक्तों का सैलाब, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैधनाथधाम में तीन लाख से अधिक शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4:05 बजे जैसे ही गर्भगृह के पट खुले, भक्तों ने “बोल बम” के जयकारों के साथ जलार्पण शुरू किया। श्रद्धा और आस्था से सराबोर यह दृश्य देखते ही बन रहा था।

पहली सोमवारी की अपार भीड़ के अनुभव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर प्रांगण में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कांवरियों को सुलभ दर्शन और जलार्पण में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
जिलाधिकारी स्वयं पूरी रात रूट लाइन से लेकर मंदिर परिसर तक निगरानी करते दिखे। उन्होंने हर पॉइंट का बारीकी से निरीक्षण कर कांवरियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बाबा बैधनाथ की नगरी पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबी रही।


