वर्ल्ड ब्रेन डे: हर उम्र के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य जरूरी — डॉ. सुशांत शांगरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है ताकि मस्तिष्क स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस बार की थीम है — “हर उम्र के लिए ब्रेन हेल्थ”। टाटा मेन हॉस्पिटल के डॉ. सुशांत शांगरी ने बताया कि स्ट्रोक दुनिया की सबसे आम न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में से एक है। यह तब होता है जब मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है या रक्त वाहिका फट जाती है। लक्षण पहचानने के लिए FAST (Face, Arm, Speech, Time) नियम को याद रखना चाहिए।

टाटा मेन हॉस्पिटल की स्ट्रोक यूनिट 24×7 सक्रिय है, जहां तुरंत CT/MRI जांच व “अल्टेप्लेस” जैसे क्लॉट बस्टर इंजेक्शन की सुविधा है। समय पर इलाज से जान बचाई जा सकती है और मरीज की रिकवरी बेहतर होती है। डॉ. शांगरी ने कहा, “स्ट्रोक में हर मिनट कीमती है — समय से इलाज, जीवन की कुंजी है।”


