कांग्रेस कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार, ऑनस्पॉट समाधान से खुश दिखे लोग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची स्थित झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता दरबार लगाया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मईया योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली बिल माफी, जमीन विवाद जैसी समस्याएं लेकर पहुंचे।

मंत्री डॉ. अंसारी ने मौके पर ही बीडीओ, सीओ और स्वास्थ्य अधिकारियों को फोन कर कई मामलों का त्वरित निष्पादन कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी राजू के निर्देश पर सभी मंत्री हर सप्ताह प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे ताकि आम जनता को सीधे लाभ मिल सके।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में जनता को ऐसे सीधे समाधान का अवसर नहीं मिला। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार गरीबों की जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और जमीन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


