Author: Aman Kumar

भगवान सिंह अपने पद से फौरन इस्तीफा दें : कुलबिंदर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। संस्था कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने बलात्कार जैसे घृणित मामले का आरोप झेल रहे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला से फौरन इस्तीफा देने की मांग की है। सिख रहित मर्यादा का हवाला देते हुए कुलविंदर सिंह ने कहा कि पर स्त्री गमन का आरोप प्रधान एवं महासचिव पर लगा है। इस तरह का आरोप लगने पर कोई व्यक्ति खुद को सिख होने का दावा नहीं कर सकता है। उसका अमृत संस्कार भी खंडित…

Read More

जमशेदपुर में झारखंड स्टेट बार काउंसिल की बैठक, अधिवक्ताओं की समस्याओं पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेन्द्र कृष्णा और वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में तकनीकी विकास, पुस्तकालय आधुनिकीकरण और बार भवन को न्यायालय भवन से जोड़ने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। कई अधिवक्ताओं ने मेडिकल कार्ड के बावजूद इलाज में परेशानी की शिकायत की। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और नवीन कानूनों पर प्रशिक्षण व जागरूकता सेमिनार…

Read More

श्रद्धा और उत्साह से ओतप्रोत होगी सिदगोड़ा सूर्यधाम की जलाभिषेक यात्रा, 28 जुलाई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:श्रावण मास की तीसरी सोमवारी को 28 जुलाई (सोमवार) को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियाँ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शुरू हो गई हैं। यात्रा प्रातः 7 बजे बारीडीह हरि मंदिर मैदान से प्रारंभ होगी और सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय तक जाएगी। मार्ग में भक्तिमय गीत-संगीत, झांकियां और जयघोष यात्रा को भव्य स्वरूप देंगे। समिति के सदस्य मिथिलेश सिंह यादव और खेमलाल चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों के…

Read More

जमशेदपुर: आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी और जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह आमने-सामने, सड़क निर्माण को लेकर जुबानी जंग तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता गोविंदपुर में सड़क निर्माण को लेकर आजसू पार्टी और कांग्रेस नेता के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आजसू के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने जिला परिषद सदस्य और कांग्रेस नेता डॉ. परितोष सिंह पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि आजसू के तेवर से कई नेता घबराए हुए हैं। उन्होंने परितोष सिंह पर “दोहरे चरित्र” का आरोप लगाते हुए कहा कि कभी धरना, कभी बयानों के माध्यम से जनता को भ्रमित किया जाता है। अप्पू…

Read More

गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग कांड का किया खुलासा, रवि खेड़ा गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार पिस्टल, कारतूस, चापड़ और बाइक बरामद, सिटी एसपी ने दी जानकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले रवि खेड़ा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को दुईलाडुंगरी इलाके से की गई। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, दो खोखा, स्टील का चापड़, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। क्या है मामला: शुक्रवार की रात करीब 9 बजे लोचन कुमार अपनी स्कूटी से…

Read More

झारखंड भूमिहार महिला समाज द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन पारंपरिक गीत, नृत्य और प्रतियोगिताओं में दिखा महिलाओं का उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:झारखंड भूमिहार महिला समाज द्वारा सावन के पावन अवसर पर भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। पंडाल को हरियाली और झूलों के प्रतीक स्वरूप पारंपरिक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों द्वारा सावन गीतों पर लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह पारंपरिक और उल्लासपूर्ण हो गया। समाज की महिलाओं ने परंपरागत श्रृंगार और हरियाली परिधान में भाग लेकर उत्सव…

Read More

सोनारी एवं गदरा के 5 मोतियाबिंद रोगियों का पूर्णिमा नेत्रालय में फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सोनारी एवं गदरा के 5 मोतियाबिंद रोगियों फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर घर पहुंचा दिया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों का आयुष्मान से फेको सर्जरी किया जा रहा है…

Read More

टुइलाडुंगरी में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घायल युवक की पहचान टुइलाडुंगरी निवासी रौशन के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रौशन अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था. तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसका रास्ता रोका और उस पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से रौशन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद अपराधी फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद…

Read More

21 जुलाई को एग्रिको में होगा भव्य भजन संध्या और महा भंडारा; रितेश पांडेय और सिद्धि पाठक की भजन प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल का होगा अद्भुत नजारा सारी तैयारियां पूरी, पार्किंग की उचित व्यवस्था, भजन संध्या का आनंद लेने शहर की कई गणमान्य हस्तियां होंगी शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर 21 जुलाई को एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य भजन संध्या और विशाल महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक रितेश पांडेय और बिहार की लोकप्रिय गायिका सिद्धि पाठक अपनी…

Read More

साझेदारी में छल: “समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड” से हिस्सेदारी हड़पने का आरोप, राजेश कुमार सिंह ने साकची थाना में की शिकायत समय कंस्ट्रक्शन में 9.06 करोड़ रुपये के गबन का मामला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के निदेशक राजेश कुमार सिंह ने साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि अन्य निदेशक अनुप रंजन, राम प्रकाश पांडेय और राजीव कुमार ने अप्रैल 2017 से नवंबर 2024 के बीच आपराधिक षड्यंत्र के तहत कंपनी से 9 करोड़ 6 लाख रुपये की राशि फर्जी दस्तावेजों…

Read More