Author: Aman Kumar

हर-हर महादेव सेवा संघ की रजत जयंती पर सजेगा भक्ति का महा संगम, मनोज तिवारी करेंगे शिव भजनों की प्रस्तुति श्रावण की अंतिम सोमवारी पर साकची गुरुद्वारा मैदान में 4 अगस्त को होगा भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी 4 अगस्त को हर-हर महादेव सेवा संघ की रजत जयंती (25वां वर्ष) पर साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश के लोकप्रिय भजन सम्राट मनोज तिवारी अपनी मंडली के साथ शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। संघ के…

Read More

खनन माफिया प्रदीप अग्रवाल की गाड़ियों से टूटा पुल, आजसू नेता रामदेव हेंब्रम ने दी सड़क जाम की चेतावनी तीन दिन में समाधान नहीं हुआ तो हाता-मुसाबनी रोड जाम करेगी आजसू पार्टी राष्ट्र संवाद विशेष संवाददाता जमशेदपुर :मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़़ा पंचायत अंतर्गत कुलामाड़ा गांव में पुलिया टूटने की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस पुलिया को लेकर आजसू प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और खनन माफिया प्रदीप अग्रवाल को पुलिया टूटने का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के कारण बड़ी-बड़ी गाड़ियां इस पुल से बेरोकटोक गुजरती थीं, जिससे यह…

Read More

झारखंड में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना जरूरी : राजेश शुक्ल स्टेट बार काउंसिल उपाध्यक्ष ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि राज्य में अधिवक्ताओं के लिए बेहतर आधारभूत संरचना आज की प्रमुख आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि स्टेट बार काउंसिल इस दिशा में नई कार्य योजना तैयार कर रहा है। कोल्हान प्रमंडल के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने घाटशिला बार अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में श्री शुक्ल से मुलाकात कर पार्किंग, शुद्ध पेयजल, महिला अधिवक्ताओं के लिए शौचालय व कॉमन…

Read More

रामाधिन बगान में नाला अधूरा, 15 दिन में समाधान नहीं तो होगा उग्र आंदोलन राष्ट्र संवाद संवाददाता 18जुलाई, जमशेदपुर :– टेल्को थानांतर्गत रामाधिन बगान के मुख्य नाला को अर्धनिर्मित हाल पर छोड़ दिया गया है जिस वजह से नाले का पानी का जमाव खेल मैदान में हो गया है,क्षेत्र में गंदगी, मक्खी–मच्छर आदि का प्रकोप बढ़ गया है.इसी क्रम में आज स्थानीय लोग एवं जनसेवा के साथ जिला उपायुक्त को उपर्युक्त विषय की सुचना देकर याशीघ्र बनवाने की मांग किये, साथ ही जन सेवा के संयोजक अमरेश कुमार नें कहा की यदि 15 दिनों के भीतर यदि प्रशासन द्वारा नाले…

Read More

जमशेदपुर: आदिवासी रैयत की जमीन के अवैध हस्तांतरण का मामला गरमाया, झामुमो नेताओं ने की जांच की मांग छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम के उल्लंघन का आरोप, अधिकारियों की भूमिका पर भी उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :जमशेदपुर अंचल क्षेत्र के अंतर्गत मौजा कालीमाटी, थाना नंबर 1163 के खाता संख्या 02 से जुड़ा आदिवासी रैयत भूमि के अवैध हस्तांतरण का गंभीर मामला सामने आया है। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया है कि कुना हो सहित अन्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की जमीन गैर-जनजातीयों के नाम ट्रांसफर कर दी गई, जो छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम का खुला उल्लंघन है। इस संबंध में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम के 20 पंचायतों में 19 जुलाई को लगेगा वित्तीय समावेशन शिविर जनधन, बीमा व पेंशन योजनाओं से जुड़ने का सुनहरा अवसर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत 19 जुलाई (शनिवार) को पूर्वी सिंहभूम जिले के 20 पंचायतों में विशेष वित्तीय शिविरों का आयोजन होगा। शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नामांकन सुनिश्चित करना है। शिविर आयोजित पंचायतें: पावड़ा, बरडीकानपुर-कालापथर, छोटा गोविंदपुर (पश्चिम), कालीमाटी (पूर्व), जमुवा, बांकिशोल, सिंहपुरा, बनकुचिया, गोहला, मोहलीशोल, पोराडीहा, घाघीडीह (पश्चिम), खरिदा, लुवाबासा, नारदा, बादिया…

Read More

“सावन में गीतों की फुहार”: टेल्को क्लब में मंच द्वारा संगीत चौपाल का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:टेल्को रिक्रिएशन क्लब के हॉल में मंच संस्था द्वारा संगीत चौपाल के अंतर्गत “सावन में गीतों की फुहार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष संगीतमय संध्या में ऐसे कलाकारों को मंच मिला, जिन्होंने औपचारिक संगीत शिक्षा तो नहीं ली, लेकिन कराओके ट्रैक्स पर अभ्यास के बल पर सुर और ताल का ऐसा संगम पेश किया, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे उभरते कलाकारों को प्रोत्साहन देना था, जो केवल अपने जुनून और लगन से गायन में निपुणता हासिल…

Read More

स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर शहर को मिला तीसरा स्थान, भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर में तीसरा स्थान और पांचवा स्टार रेटिंग मिलने पर शहर में काफी हर्ष का माहौल है, यह प्रतिष्ठित पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से प्रदान किया गया.. इस उपलब्धि पर भाजपा सुंदरनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी),मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति, जिला प्रशासन, टाटा स्टील, टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड तथा समस्त सफाईकर्मियों और जागरूक शहरवासियों को बधाई दी उन्होंने इसे सामूहिक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न  697 आवेदनों में से 192 सीटों पर चयन, 28 स्कूलों में पारदर्शी लॉटरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटों पर नामांकन हेतु द्वितीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कुल 697 आवेदनों में से 192 सीटों के लिए चयन किया गया। 28 स्कूलों में अधिक आवेदन होने पर पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई, जबकि 19 स्कूलों में कम आवेदन मिलने के कारण सीधे सूची तैयार की गई। प्राचार्य, पदाधिकारी व अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों…

Read More

शिव-शक्ति आराधना के दुर्लभ योग में कुलटांड मंदिर में रुद्राभिषेक एवं काली पूजा का आयोजन ग्रामवासियों को परिवार सहित आने का आमंत्रण, महाप्रसाद का भी होगा वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता पटमदा, पूर्वी सिंहभूम। दिनांक 24 जुलाई, गुरुवार को अमावस्या तिथि पर दुर्लभ गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है। इस पावन अवसर पर श्री श्री शिव शक्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर, कुलटांड, पटमदा में विशेष धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है। मंदिर समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दिन प्रातः 11 बजे से मां काली की पूजा, सामूहिक रुद्राभिषेक एवं श्रृंगार का भव्य आयोजन होगा। आयोजन में…

Read More