“सावन में गीतों की फुहार”: टेल्को क्लब में मंच द्वारा संगीत चौपाल का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:टेल्को रिक्रिएशन क्लब के हॉल में मंच संस्था द्वारा संगीत चौपाल के अंतर्गत “सावन में गीतों की फुहार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष संगीतमय संध्या में ऐसे कलाकारों को मंच मिला, जिन्होंने औपचारिक संगीत शिक्षा तो नहीं ली, लेकिन कराओके ट्रैक्स पर अभ्यास के बल पर सुर और ताल का ऐसा संगम पेश किया, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे उभरते कलाकारों को प्रोत्साहन देना था, जो केवल अपने जुनून और लगन से गायन में निपुणता हासिल कर रहे हैं। इस पहल के लिए मंच संस्था की सराहना की गई, जिसकी संस्थापक सह अध्यक्ष अनीता सिंह हैं। कार्यक्रम में मंच के अन्य पदाधिकारियों में महासचिव कृष्णा सिन्हा, सचिव (नाट्य चौपाल) विनोद कुमार, सचिव (साहित्य चौपाल) निवेदिता श्रीवास्तव, तथा सचिव (संगीत चौपाल) श्याम नारायण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गायन प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में शामिल रहे —
एस.पी. सिन्हा, चरणजीत शर्मा, तरुण कुमार चौधरी, अरिंदम बोस, नीलांबर चौधरी, जितेंद्र कुमार, श्याम नारायण, विभा जायसवाल, बलविंदर सिंह, अनिता निधि, मिनी, नवा कुमार बोस, लालन शर्मा, सूरज कुमार रे, गोपाल रजक, सुशांत हाजरा, अनीता रक्षित, और राजेंद्र साह ‘राज’।


