भगवान सिंह का कार्यकाल खत्म, ट्रस्टी चयन पर उठे सवाल: कौमी सिख मोर्चा ने जताई आपत्ति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने मानगो गुरु सिंह सभा के प्रधान भगवान सिंह पर संविधान उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सभा के संविधान अनुसार कोई व्यक्ति लगातार तीसरी बार प्रधान नहीं बन सकता, जबकि भगवान सिंह आठ वर्षों से पद पर बने हुए हैं। कुलबिंदर सिंह ने कहा कि उनका वर्तमान कार्यकाल दो साल से असंवैधानिक है, और इस दौरान लिए गए सभी निर्णय भविष्य में रद्द हो सकते हैं। उन्होंने आरोप…
Author: Aman Kumar
जमशेदपुर में वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन की नई शाखा का गठन, अरुण अडे़सरा बने अध्यक्ष पूज्य व्रजराजकुमारजी की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ, युवाओं को सेवा-संस्कृति से जोड़ने की पहल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:गुजरात आधारित वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन (VYO) ने युवाओं में सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु जमशेदपुर में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। बिस्टुपुर स्थित गुजराती सनातन समाज में आयोजित इस कार्यक्रम में पूज्य गोस्वामी 108 श्री व्रजराजकुमारजी महोदयश्री की पावन उपस्थिति रही। शाखा गठन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अरुण अडे़सरा को अध्यक्ष, संजय शाह व बिपिन अडे़सरा को ट्रस्टी, तथा…
स्वः अनीता सिंह के स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : स्वः अनीता सिंह के स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक जमशेदपुर में आयोजित किया गया। आयोजक समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में खासकर नौजवानों की संख्या अधिक रही, रक्तदान शिबिर समाप्त होने तक कुल 60 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी उपस्थित रहे, दोनों उपस्थित अतिथियों ने स्वः अनीता सिंह के चित्र पर…
बरसात में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर नामोटोला से अभियान शुरू राजकुमार सिंह की पहल पर एंटी लार्वा व फॉगिंग कार्य राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बरसात में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए एंटी लार्वा, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और फॉगिंग अभियान की शुरुआत नामोटोला से की। उन्होंने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध ढंग से सभी क्षेत्रों में चलेगा। जरूरत पड़ने पर स्कूलों में भी छिड़काव कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने और छिड़काव के लिए संपर्क करने की अपील की।
समाज के ज्वलंत समस्याओं का समाधान मे महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराना हरित मिलन का उदेश्य : डॉ कविता परमार राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड क्षत्रिय महिला संघ ,सिदगोरा इकाई की अध्यक्ष मनोरमा सिंह द्वारा आज हरित मिलन का आयोजन De’Hamray होटल में किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार एवं महासचिव मंजू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया, डॉ कविता परमार ने सावन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महादेव के सभी ज्योतिर्लिंग की चर्चा की, महिलओ के द्वारा की जाने वाली छोटी छोटी गतिविधियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। आज के इस…
सड़क की दुर्दशा पर आजसू का अनोखा विरोध, सरकार को चेतावनी लुवाबासा में पानी भरी सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध, सुधार नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने छोटा गोविंदपुर-चांदनी चौक रोड में लुवाबासा के पास जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी सड़क पर धान की रोपनी कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित है और आमजन जान जोखिम में डालकर…
जेपी आंदोलन के शहीद छात्रों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, साकची में शहीद स्मारक की मांग दोहराई सरयू राय बोले – जल्द बनेगा स्मारक स्थल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा, शहीद स्मारक निर्माण समिति और झारखंड क्रांति सेना के संयुक्त तत्वावधान में साकची शहीद चौक पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह कार्यक्रम 1974 के जेपी आंदोलन में शहीद हुए प्रणब मुखर्जी, राजीव रंजन और मोहम्मद मुसीम की स्मृति में हुआ। वक्ताओं ने शहीद स्मारक निर्माण, शहीद चौक को विधिवत शहीद स्थल घोषित करने और सरकारी स्तर पर वार्षिक आयोजन की मांग की। मुख्य अतिथि…
संगठन सृजन अभियान के तहत टेल्को में कांग्रेस की बैठक, मुहल्ला कमिटी गठन और जन समस्याओं पर जोर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कार्यकर्ताओं को BLA-2 चयन व जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय रहने का दिया निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, टेल्को: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर टेल्को प्रखंड कांग्रेस द्वारा झगरूबगान, लक्ष्मीनगर में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और विशिष्ट अतिथि प्रखंड पर्यवेक्षक महेंद्र मिश्र रहे। जिलाध्यक्ष ने टेल्को कॉलोनी मंडल व जेम्को मंडल में सभी…
फ्लाई ऐश डंपिंग से आदिवासी किसानों की फसल तबाह, टाटा पावर पर गंभीर आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्राम पंचायत हुरलुग़ अंतर्गत वार्ड संख्या 9 में आदिवासी किसान परिवार एक गंभीर पर्यावरणीय आपदा का शिकार हो गए हैं। आरोप है कि टाटा पावर कंपनी द्वारा कुछ अज्ञात भू-माफिया तत्वों के साथ मिलकर किसानों की रैयती खेती में अवैध रूप से फ्लाई ऐश (Fly Ash) डंप किया गया, जिससे फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। जिला भाजपा के पूर्व प्रवक्ता सह स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अंकित आनंद द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, हाल…
टाटा प्रबंधन की वादा खिलाफ़ी पर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन की चेतावनी, पार्किंग गेट पर होगी तालाबंदी भाड़ा बढ़ोतरी व मूलभूत सुविधाओं की मांग पर प्रबंधन पर लगाया उपेक्षा का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने टाटा प्रबंधन पर वादा खिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए आगामी दिनों में कंपनी पार्किंग गेट पर तालाबंदी कर प्रोडक्शन ठप करने की चेतावनी दी है। यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने बताया कि भाड़े में बढ़ोतरी, ड्राइवरों के रेट व मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रबंधन और वेंडरों द्वारा…
