बरसात में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर नामोटोला से अभियान शुरू राजकुमार सिंह की पहल पर एंटी लार्वा व फॉगिंग कार्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बरसात में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए एंटी लार्वा, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और फॉगिंग अभियान की शुरुआत नामोटोला से की।

उन्होंने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध ढंग से सभी क्षेत्रों में चलेगा। जरूरत पड़ने पर स्कूलों में भी छिड़काव कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने और छिड़काव के लिए संपर्क करने की अपील की।


