134वें डुरंड कप का भव्य उद्घाटन 24 जुलाई को जमशेदपुर में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा सैन्य शौर्य, सांस्कृतिक विविधता और फुटबॉल उत्साह का संगम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप के 134वें संस्करण का उद्घाटन समारोह 24 जुलाई 2025 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन स्थानीय संस्कृति, सैन्य परंपरा और खेल भावना का अनोखा संगम पेश करेगा। कार्यक्रम में फ्लाई पास्ट, स्काई डाइविंग, माइक्रोलाइट डेमो जैसे साहसिक सैन्य प्रदर्शन के साथ-साथ पाईका, खुकरी नृत्य, झूमर और कलरिपयट्टु जैसी पारंपरिक कलाएं भी…
Author: Aman Kumar
गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता गुलमोहर हाई स्कूल में आज गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। अध्यात्म और संस्कृति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को तब मिला जब कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और श्रीमद्भगवद्गीता के गूढ़ संदेशों के प्रति रुचि एवं श्रद्धा उत्पन्न करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति सिन्हा तथा उप प्राचार्या अर्चना श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गुरु वंदना से हुई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने श्रीमद्भगवद्गीता के विभिन्न श्लोकों का स्पष्ट उच्चारण, उचित…
“भगवान सिंह का घमंड चूर करेगी संगत” — अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के प्रधान भगवान सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संगत उनका घमंड चूर कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान सिंह ने फर्जी मतदान और ताकत के डर से प्रधान पद कब्जाया है, जबकि चुनाव के वक्त उनके प्रतिद्वंदी हरमिंदर सिंह मिंदी पहले ही बायकॉट कर चुके थे। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों से भगवान सिंह मानगो में तालिबानी शैली से गुरुद्वारा संचालन कर रहे हैं, सिखों…
यूसील जादूगोड़ा कॉलोनी में बढ़ाई गई सुरक्षा, लगे 23 सीसीटीवी, लेकिन व्यवस्था पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसील जादूगोड़ा कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रबंधन ने पहल करते हुए कॉलोनी के प्रमुख स्थानों पर 23 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। पीके इंजीनियरिंग ठेका कंपनी द्वारा कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। यह कदम मोटरसाइकिल चोरी, चैन छिनतई जैसी बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उठाया गया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था अभी भी अधूरी है। शेफर्ड स्कूल, सीताडांगा बाउंड्री और शिव मंदिर…
संगठन सृजन अभियान के तहत मुहल्ला व बूथ कमिटी गठन पर जोर, BLA-2 चयन को लेकर कांग्रेस सक्रिय राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार साकची प्रखंड कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन गुरुवार संध्या साकची जेएनएसी चौक के पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष दुबे ने सभी मुहल्ला और बूथ कमिटियों के गठन, सामाजिक व कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने…
अंशिका को लेकर शहर की एकजुटता प्रशंसनीय, सोशल मीडिया की ताकत और जनसहभागिता ने दिखाई दिशा राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि, “अंशिका की तलाश में जिस प्रकार से टाटा मोटर्स सुरक्षा विभाग, जिला प्रशासन, टेल्को थाना समेत अन्य थानों की तत्परता और शहरवासियों की एकजुटता देखने को मिली, वह अत्यंत सराहनीय है। जाति, धर्म, राजनीति, भाषा के बंधनों को तोड़कर लोगों ने बेटी की खोज को जनांदोलन बना दिया। टेल्को कॉलोनी के निवासियों पर वर्षों से जो उपेक्षा और अलगाव का ठप्पा लगता रहा, वह इस अभियान में टूटता दिखा। सोशल मीडिया…
जमशेदपुर: स्कूल कैंपस में चापड़ लेकर घुसे युवक, दो छात्र घायल — कदमा थाना में FIR दर्ज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, कदमा। कदमा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया जब बाहर से आए युवक और एक छात्र का बड़ा भाई चापड़ लेकर स्कूल कैंपस में घुस गए। घटना के दौरान उन्होंने झगड़ा शांत कराने के बजाय बच्चों पर हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित छात्र दुर्गेश सूर्यवंशी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है और अभिभावक बेहद चिंतित हैं। अभिभावक संघ…
नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन पूर्ण, पीली टोपी-गंजी से होगी पहचान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए पंजीयन कार्य पूरा हो गया है। इस वर्ष कुल 1000 कांवरिया – 572 महिलाएं और 428 पुरुष – 25 जुलाई को सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना होंगे। सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में संघ के संस्थापक विकास सिंह ने बताया कि कांवरियों की पहचान के लिए उन्हें पीली गंजी और टोपी दी जाएगी। हर कांवरिये के गले में फोटोयुक्त पहचान पत्र व मोबाइल नंबर भी…
आजाद गिरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, विधायक प्रतिनिधि गोलीकांड में आया नया मोड़ खाओ गली गोलीकांड मामले में बढ़ी जांच की रफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 17 जुलाई: बिष्टुपुर स्थित खाओ गली में हुए चर्चित गोलीकांड में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी आजाद गिरी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। गौरतलब है कि इस घटना में विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह को गोली मारी गई थी, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश…
जमशेदपुर टोलाडुंगरी गुरुद्वारा: सतबीर सिंह बने मुख्य सेवादार, नई टीम की घोषणा—बुजुर्गों और युवाओं का समन्वय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, टोलाडुंगरी: ऐतिहासिक टोलाडुंगरी गुरुद्वारा में सेवाभाव की नई शुरुआत हुई। सतबीर सिंह ने मुख्य सेवादार का पद संभालते ही नई टीम की घोषणा की, जिसमें बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का समन्वय करते हुए संतुलित टीम का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा विकास के साथ समाज सेवा पर भी जोर रहेगा। प्राथमिकता के तौर पर गुरुद्वारा परिसर की सफाई, लंगर व्यवस्था में सुधार, बच्चों के लिए गुरुमत क्लासेज़, मेडिकल कैंप, और वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं के…
