134वें डुरंड कप का भव्य उद्घाटन 24 जुलाई को जमशेदपुर में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा सैन्य शौर्य, सांस्कृतिक विविधता और फुटबॉल उत्साह का संगम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप के 134वें संस्करण का उद्घाटन समारोह 24 जुलाई 2025 को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन स्थानीय संस्कृति, सैन्य परंपरा और खेल भावना का अनोखा संगम पेश करेगा। कार्यक्रम में फ्लाई पास्ट, स्काई डाइविंग, माइक्रोलाइट डेमो जैसे साहसिक सैन्य प्रदर्शन के साथ-साथ पाईका, खुकरी नृत्य, झूमर और कलरिपयट्टु जैसी पारंपरिक कलाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।

समारोह में राज्य और सैन्य क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी, विशिष्ट अतिथि और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहेंगे। यह उद्घाटन समारोह शहर में फुटबॉल के इस ऐतिहासिक आयोजन की एक यादगार शुरुआत साबित होगा।


