आजाद गिरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, विधायक प्रतिनिधि गोलीकांड में आया नया मोड़ खाओ गली गोलीकांड मामले में बढ़ी जांच की रफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 17 जुलाई: बिष्टुपुर स्थित खाओ गली में हुए चर्चित गोलीकांड में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी आजाद गिरी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। गौरतलब है कि इस घटना में विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह को गोली मारी गई थी, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही थी।

पुलिस दबाव और गिरफ्तारी की आशंका के बीच आजाद गिरी ने कोर्ट में सरेंडर किया। सूत्रों के अनुसार, सरेंडर से पहले आजाद गिरी ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों को नकारा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।


