लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दिल्ली के जंतर-मंतर में NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में लातेहार झामुमो जिला कमेटी और छात्र मोर्चा ने समाहरणालय गेट के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जेएमएम नेता प्रभात कुमार ने कहा कि दिल्ली में छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, जिस पर पूर्व नियोजित तरीके से लाठीचार्ज किया गया। यह छात्र विरोधी सरकार है, इसकी हम निंदा करते हैं। हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री जल्द इस्तीफा दें, नहीं तो सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन होगा।
वहीं नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन पर लाठी, डंडे और आंसू गैस चलाना और महिलाओं के साथ बर्बरता लोकतंत्र का प्रतीक नहीं है। इसके खिलाफ आज पूरे झारखंड में हर जिले में विरोध प्रदर्शन किया गया है।

