Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में अवैध बालू माफिया बेलगाम: खनन विभाग की कार्रवाई को नहीं मिल रहा पुलिस का सहयोग, सवालों के घेरे में पूरा तंत्र
    Breaking News झारखंड

    चांडिल में अवैध बालू माफिया बेलगाम: खनन विभाग की कार्रवाई को नहीं मिल रहा पुलिस का सहयोग, सवालों के घेरे में पूरा तंत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल, सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने की तमाम कोशिशों के बावजूद बालू माफिया का दबदबा लगातार बना हुआ है। जिला खनन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बावजूद पुलिस और अंचल प्रशासन के सहयोग की कमी के कारण यह अभियान अधूरा साबित हो रहा है।

    खनन विभाग की सराहनीय पहल

    1 अप्रैल 2024 से 24 जून 2025 तक खनन विभाग ने कुल 34 मामलों में कार्रवाई करते हुए 53,700 घनफुट अवैध बालू जब्त की और 40.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही साथ अवैध बालू कारोबारियों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई, जो विभाग की एक बड़ी उपलब्धि है।

    जिला खनन पदाधिकारी जे. एस. सत्पथी की अगुवाई में विभाग ने पहली बार बड़ी पहल करते हुए चिन्हित मार्गों—खासकर ईचागढ़ थाना गेट सहित—पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं ताकि अवैध परिवहन पर नजर रखी जा सके। साथ ही 18003456490 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जिससे आम लोग भी सूचना देकर इस मुहिम में भागीदार बन सकें।

    पुलिस और अंचल प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल

    हालांकि खनन विभाग की इस सक्रियता को स्थानीय पुलिस और अंचल प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। 25 जून को हुई जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत और उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, परंतु ईचागढ़, कुकड़ू समेत कई संवेदनशील इलाकों में अंचलाधिकारी और थाना प्रभारियों की निष्क्रियता से माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

    डर के साए में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री ओर ग्रामीण

    खनन विभाग ने भले ही आम जनता के लिए शिकायत की व्यवस्था की हो, लेकिन पुलिस संरक्षण में फल-फूल रहे बालू माफिया और उनके साथ जुड़े सफेदपोश नेताओं, अपराधियों और दबंगों के डर से ग्रामीणों ने चुप्पी साध ली है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय ईचागढ़,डुमरा, चौड़ा, जमशेदपुर, आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा, आजादनगर और मानगो जैसे इलाकों के कई प्रभावशाली लोग इस सिंडिकेट में सक्रिय हैं।

    बड़ा सवाल: क्या प्रशासन के आदेशों को ताक पर रख दिया गया है?

    अब बड़ा सवाल यह है कि जब जिले के डीसी और एसपी खुद अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, तब स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी क्यों निष्क्रिय हैं? क्या अवैध बालू कारोबार से जुड़े प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर पूरा सिस्टम पंगु हो चुका है?

    जिला खनन पदाधिकारी की ईमानदारी दूसरी ओर अवैध कारोबारियों के संरक्षक …

    एक ओर जिला खनन पदाधिकारी जे. एस. सत्पथी जैसे अधिकारी ईमानदारी से काम कर राजस्व में बढ़ोतरी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता पूरे अभियान पर सवाल खड़े कर रही है। जब तक प्रशासनिक तालमेल नहीं बनता और राजनीतिक संरक्षण खत्म नहीं होता, तब तक अवैध बालू कारोबारियों पर नकेल कसना मुश्किल रहेगा ?

    पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजाद गिरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, विधायक प्रतिनिधि गोलीकांड में आया नया मोड़ खाओ गली गोलीकांड मामले में बढ़ी जांच की रफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज
    Next Article NEP 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.