महागामाl डिग्री कॉलेज, महागामा में आज सेमिनार हॉल संख्या 02 में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के नवीनतम संशोधनों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुई।कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष ने की। अपने वक्तव्य में उन्होंने NEP 2020 को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एक महत्वपूर्ण कदम बताया और इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के NEP नोडल ऑफिसर एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार मंडल ने NEP 2020 के हालिया संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नीति में हुए बदलावों की गहराई से व्याख्या की तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया।
मंच संचालन का दायित्व महाविद्यालय के नामांकन प्रभारी एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष शशिकांत वर्मा ने निभाया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, जैसे समाजशास्त्र के डॉ. नवलेश राम, हिंदी के डॉ. अजय तिर्की, वाणिज्य के रामसुंदर दास, संथाली के डॉ. मनोज टुडू, और भौतिकी के डॉ. सोमनाथ रॉय सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।यह कार्यशाला NEP 2020 की बेहतर समझ को बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।
पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा
