जमशेदपुर: स्कूल कैंपस में चापड़ लेकर घुसे युवक, दो छात्र घायल — कदमा थाना में FIR दर्ज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, कदमा। कदमा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया जब बाहर से आए युवक और एक छात्र का बड़ा भाई चापड़ लेकर स्कूल कैंपस में घुस गए। घटना के दौरान उन्होंने झगड़ा शांत कराने के बजाय बच्चों पर हमला करने का प्रयास किया।

पीड़ित छात्र दुर्गेश सूर्यवंशी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है और अभिभावक बेहद चिंतित हैं। अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश सिंह ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल कदमा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मीडिया से कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।

