Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहिबगंज में इस वर्ष मानसून की अच्छी शुरुआत आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद
    Breaking News झारखंड

    साहिबगंज में इस वर्ष मानसून की अच्छी शुरुआत आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता,संजय कुमार धीरज

    साहिबगंज : कृषि प्रधान जिला साहिबगंज में इस वर्ष मानसून की अच्छी शुरुआत ने किसानों के चेहरे पर उम्मीदों की रौनक ला दी है। जिले की लगभग 49,000 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की जाती है और अब तक खरीफ मौसम की कुल खेती का लगभग 24 प्रतिशत क्षेत्र में बुआई का कार्य पूरा किया जा चुका है। प्रथम मानसून की 98.19 प्रतिशत औसत वर्षा और जुलाई के पहले सप्ताह की अच्छी बारिश ने फसल की बुआई के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। यदि आने वाले समय में बारिश इसी तरह जारी रही, तो किसानों को इस बार धान, मक्का, दलहन, तिलहन और मोटे अनाज के बेहतर उत्पादन की पूरी उम्मीद है।
    जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद कुमार एक्का ने बताया कि इस वर्ष किसानों को अधिक मात्रा में जलवायु सहिष्णु एवं रोग प्रतिरोधक किस्मों के बीज उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे पैदावार में बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान 49,000 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 13,382 हेक्टेयर, मक्का 15,000 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 6,756 हेक्टेयर, दलहन 19,300 हेक्टेयर लक्ष्य के आलोक में 120 हेक्टेयर, तिलहन 1,140 हेक्टेयर लक्ष्य के साथ 93 हेक्टेयर, मोटे अनाज 2,500 हेक्टेयर लक्ष्य के अनुरूप 171 हेक्टेयर में बुआई हुई है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के बीज, खाद और कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, किसान समन्वयकों की टीमें गांव-गांव जाकर तकनीकी मार्गदर्शन भी दे रही हैं। विभाग की टीमें खेतों का निरंतर निरीक्षण कर रही हैं, ताकि समय पर पर्याप्त सहायता मुहैया कराई जा सके।
    प्रखंडवार बारिश की स्थिति
    बोरियो: 194.6 मिमी,
    मंडरो 189.2 मिमी,
    बरहेट 188.7 मिमी,
    पतना 210.6 मिमी,
    बरहरवा 258.0 मिमी,
    राजमहल 186.0 मिमी,
    उधवा 226.0 मिमी,
    तालझारी 199.6 मिमी,
    साहिबगंज 210.9 मिमी

    क्या कहते हैं जिला कृषि पदाधिकारी:

    जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने बताया कि यदि मानसून की यही अनुकूलता बनी रही, तो इस बार साहिबगंज के किसानों के लिए सुनहरा कृषि वर्ष साबित होने की पूरी संभावना है। आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

    पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: स्कूल कैंपस में चापड़ लेकर घुसे युवक, दो छात्र घायल — कदमा थाना में FIR दर्ज
    Next Article NGT में राज्य सरकार ने नहीं दिया जवाब,कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा – जवाब नहीं देंगे तो लगाएंगे जुर्माना

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.