Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NGT में राज्य सरकार ने नहीं दिया जवाब,कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा – जवाब नहीं देंगे तो लगाएंगे जुर्माना
    Breaking News झारखंड

    NGT में राज्य सरकार ने नहीं दिया जवाब,कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा – जवाब नहीं देंगे तो लगाएंगे जुर्माना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वन विभाग द्वारा FC कंडीशन का उल्लंघन कर NTPC द्वारा सड़क मार्ग से कोयला परिवहन कराए जाने के मामले में दायर याचिका पर हुई सुनवाई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची – हजारीबाग जिले में पश्चिमी वन प्रमंडल द्वारा फॉरेस्ट कंडीशन का उल्लंघन करवा एनटीपीसी को सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन करवाए जाने के मामले में आज एनजीटी के कोलकाता ब्रांच के प्रिंसिपल बेंच में सुनवाई हुई. कोर्ट में पीसीसीएफ झारखंड, पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उपयुक्त हजारीबाग के द्वारा दायर याचिका पर जवाब नहीं दिए जाने पर काफी नाराजगी व्यक्त किया गया । उनके अधिवक्ताओं के द्वारा समय मांगे जाने पर कोर्ट ने फटकार लगाते हुए मौखिक रूप से यह कहा कि अगर आप जल्द से जल्द जवाब नहीं देते हैं तो आपके ऊपर जुर्माना भी लगाएंगे । ज्ञात होकर 8 मई को एनजीटी के प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली में शनिकांत उर्फ मंटू सोनी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद कोलकाता ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया था और सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था । परंतु अब तक राज्य सरकार के द्वारा कोई जवाब नहीं दिए जाने से काफी नाराजगी व्यक्त किया किया।

    मानव जीवन और वन्य जीवों को हो रहे नुकसान को लेकर दायर किया गया था याचिका

    भारत सरकार के फॉरेस्ट क्लीयरेंस में यह स्पष्ट शर्त है कि एनटीपीसी को कन्वेयर सिस्टम से रेलवे साइडिंग तक कोयला ट्रांसपोर्टेशन करना है । परंतु एनटीपीसी के द्वारा पर्यावरणीय शर्तों में संशोधन करवा कर सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन करवाया जा रहा था और वन विभाग चुप बैठा था। जिसके कारण वन्य जीवों का संतुलन बिगड़ गया था और अब तक दर्जनों व्यक्तियों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो चुकी थी । जिसको लेकर एक्टिविस्ट शनि कांत उर्फ मंटू सोनी ने वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एनजीटी में याचिका दायर किया था । दायर याचिका में कहा गया था कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस का शर्तों का उल्लंघन वन विभाग के अधिकारी एनटीपीसी सांठगांठ से करवा रहे हैं और भारत सरकार और राज्य सरकार के कई पत्रों का जवाब पीसीसीएफ के द्वारा नहीं दिया जा रहा है । फॉरेस्ट क्लियरेंस का उल्लंघन वन विभाग के अधिकारी करवा रहे हैं । जिसके बाद एनजीटी के प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली द्वारा पीसीसीएफ झारखंड, पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उपायुक्त हजारीबाग को प्रतिवादी बनाया था।

    वन विभाग के अधिकारी FC कंडीशन के उल्लंघन के पक्ष में बनाते हैं रिपोर्ट और जांच कमिटी की रिपोर्ट दबा कर बैठे हैं

    एनजीटी के कोलकाता बेंच के प्रिंसिपल बेंच में सुनवाई के दौरान याचिका कर्ता शनि कांत उर्फ मंटू सोनी ने कहा कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के शर्तों का उल्लंघन हजारीबाग के पश्चिमी वन प्रमंडल के अधिकारियों द्वारा जानबूझकर करवाया जा रहा है उसके लिए विभाग को झूठा रिपोर्ट बनाते हैं और वन संरक्षक हजारीबाग के द्वारा दो सदस्य जांच कमेटी की रिपोर्ट को दबाकर रखा गया है वन विभाग के वरीय अधिकारी भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लेते हैं । इसके बाद कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार का जवाब आने के बाद सभी बातों को रखने का निर्देश याचिका कर्ता को दिया।

    पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज में इस वर्ष मानसून की अच्छी शुरुआत आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षात्मक बैठक

    Related Posts

    टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट पर रहेगा फोकस

    May 10, 2026

    सुरजीत सिंह खुशीपुर दोबारा जीते, बुरी तरह हारे मानावाल 126 मतों के अंतर से हराया, चरणजीत और परविंदर को पुलिस ने निकाला

    May 10, 2026

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेल्को फायरिंग कांड के दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट पर रहेगा फोकस

    सुरजीत सिंह खुशीपुर दोबारा जीते, बुरी तरह हारे मानावाल 126 मतों के अंतर से हराया, चरणजीत और परविंदर को पुलिस ने निकाला

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेल्को फायरिंग कांड के दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

    बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 175 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला नेटवर्क ध्वस्त

    स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए ‘लिबर्टी ब्लॉक’ एप लॉन्च

    विविध क्षेत्रीय कलारूपों को व्यापक दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का मौकाःमोनिका

    “मां सिर्फ रिश्ता नहीं, जीवन की आधारशिला” — आदित्यपुर में तेजश्विनी संगठन ने मनाया भावनात्मक मातृ दिवस समारोह

    बड़ा फैसलाःरेल जीएम से मिलेगा रेल यात्री संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

    सांझा साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी में बिखरे भावों के विविध रंग, कवियों ने माँ को किया नमन

    बंगाल की हिंसा लोकतंत्र पर धब्बा और बड़ी चुनौती | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.