Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षात्मक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की हुई समीक्षात्मक बैठक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग के तहत डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के क्रम में उपायुक्त के द्वारा ई विद्यावाहिनी एप पर शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था, विद्यालयों में चल रहे सुदृढ़ीकरण/सौंदर्यीकरण योजना, स्कूल सर्टिफिकेशन, सीपीडी ट्रेनिंग, एनआईएलपी, पीएम श्री स्कूल, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया।

    _*अटेंडेंस परफॉर्मेंस में करें सुधार*_

    उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालयों में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा कर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि अटेंडेंस परफॉर्मेंस में अविलंब सुधार लाएं। वहीं कहा कि किसी भी हाल में बच्चे ड्रॉपआउट नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें। बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति को लेकर आवश्यक कार्रवाई करें।

    _*आवासीय विद्यालयों में बच्चियों की सुरक्षा एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर वार्डन को दिए गए अहम दिशा निर्देश*_

    इसके अलावा उन्होंने कस्तूरबा गांधी एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने के अलावा संबंधित वार्डन को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि आवासीय विद्यालयों में बच्चियों की सुरक्षा एवं उनकी मूल भूत आवश्यकताओं का वास्तविक रूप से ध्यान रखें। यह सुनिश्चित करें कि कोई पुरुष स्टाफ बच्चियों को हैरेस न करने पाए, बच्चियों से नियमित रूप से उनकी परेशानियों को पूछें। अगर किसी भी विद्यालय में कोई घटना हुई या ऐसी सूचना मिली तो इसका जिम्मेवार वार्डन होगी और उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने आवासीय विद्यालयों में किसी भी बच्चियों को अकारण बाहर आने जाने पर रोक लगाने का निर्देश दिया। वहीं सभी आवासीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए साफ सफाई, बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने, सहित बिंदुओं पर समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिया साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया।

    _*विद्यालयों का करें जांच*_

    वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, ब्लॉक स्तरीय आदर्श विद्यालयों का जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। इसके अलावा विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण/सौंदर्यीकरण कार्य के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रथम चरण में पीएम श्री विद्यालय के रूप में जिले के चयनित 9 विद्यालयों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की। कहा कि जिन मानकों पर इन विद्यालयों का चयन हुआ है, उसी मानकों पर जिले के सभी प्रखंडों के कम से कम 10 प्रतिशत विद्यालयों को लेकर पीएमश्री विद्यालय के कैटेगरी में लाने का निर्देश दिया।

    _*सभी पैरामीटरों में लाएं अपेक्षित सुधार*_

    वहीं उन्होंने सीपीडी ट्रेनिंग, स्कूल सर्टिफिकेशन, किचेन गार्डन, आईएफए गोली वितरण, हेल्थ चेकअप, एनएलआईपी के तहत साक्षरता पर फोकस करने हेतु जन चेतना केंद्र के समुचित संचालन आदि बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पैरामीटरों में बीआरपी/सीआरपी आदि का परफॉर्मेंस काफी खराब है। अपने प्रदर्शन में सुधार लाएं। वहीं एमडीएम योजना के तहत किचेन की साफ सफाई स्वच्छता में सुधार लाने का निर्देश दिया।

    *इस मौके पर* जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ, एई, जेई सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNGT में राज्य सरकार ने नहीं दिया जवाब,कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा – जवाब नहीं देंगे तो लगाएंगे जुर्माना
    Next Article मिहिजाम में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 60 वाहनों से ₹62,000 का चालान वसूला गया

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.