बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह ‘काले’ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट राष्ट्र संवाद संवाददाता दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता श्री अमरप्रीत सिंह ‘काले’ ने भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, देश के यशस्वी, दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता माननीय श्री नितिन गडकरी जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री काले ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हो रहे ऐतिहासिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना करते हुए कहा कि श्री गडकरी जी इस परिवर्तन की एक सशक्त धुरी…
Author: Aman Kumar
बेल्डीह के कई घरों में घुसा पानी, सरयू के निर्देश पर जमशेदपुर अक्षेस हुआ सक्रिय, आज से विधायक की तरफ से होगी भोजन की व्यवस्था राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बुधवार को हुई भारी बारिश से बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह बस्ती में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। कई घरों में पानी घुस गया। लोगों ने विधायक सरयू राय को इसकी सूचना दी। विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को राहत पहुंचाएं। जो जरूरी कदम हों वो उठाए जाएं। जमशेदुपर अक्षेस के सिटी मैनेजर जोय गुड़िया और अन्य अधिकारी बेल्डीह बस्ती पहुँचे। जिनके घरों में…
सावन में चमत्कार! परसुडीह शिव मंदिर में नंदी बाबा ने ग्रहण किया दूध श्रद्धालुओं में आस्था की लहर, मंदिर में उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सावन के पवित्र महीने में जमशेदपुर के परसुडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर में एक अद्भुत और आस्था से जुड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार रात श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दूध को मंदिर में स्थापित नंदी बाबा की प्रतिमा द्वारा ग्रहण किए जाने की बात कही जा रही है। इस खबर के फैलते ही सैकड़ों श्रद्धालु रात में ही मंदिर पहुंच गए, दीप जलाए, पुष्प अर्पित किए और “हर हर महादेव” तथा “नंदी बाबा की जय” के…
सावण सरसी कामणी चरन कमल सिउ पिआर॥ मन तन रता सच रंग इको नाम अधार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर के बर्मामाइंस गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बुधवार की रात सावन की संक्रांति मनाई गई। इस मौके पर गुरु अर्जन देव जी की रचना, “सावण सरसी कामणी चरन कमल सिउ पिआर॥ मन तन रता सच रंग इको नाम अधार” का गायन एवं व्याख्या भाई रामप्रीत सिंह के जत्थे ने किया। गुरु अर्जन देव जी के अनुसार इस सावन के महीने में परमपिता परमेश्वर सही जुड़े रहना है, तभी आपके जीवन में सावन रूपी परमेश्वर की महिमा की बारिश होगी। इसके साथ…
जिला विकास समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न, सांसद बिद्युत महतो ने उठाए कई अहम मुद्दे जलापूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क मरम्मत पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सांसद बिद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा हुई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सांसद ने बागबेड़ा, मानसमुड़िया और चंदनपुर जलापूर्ति, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, हाथी विचरण क्षेत्र में विद्युत तार की ऊंचाई, ममता वाहन और 108 एंबुलेंस की उपलब्धता, सड़कों की मरम्मती, बैंकों में…
गोपाल मैदान में डीसी ऑफिस निर्माण प्रस्ताव पर जताई आपत्ति, नागरिकों से ‘#SaveGopalMaidan’ से जुड़ने की अपील कमल किशोर अग्रवाल और संदीप मुरारका ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जताई चिंता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:गोपाल मैदान (पूर्व में रीगल ग्राउंड) को उपायुक्त कार्यालय निर्माण के लिए प्रस्तावित किए जाने पर वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर अग्रवाल और संदीप मुरारका ने गहरी आपत्ति जताते हुए इसे शहर की सांस्कृतिक आत्मा पर आघात करार दिया है। संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि गोपाल मैदान सिर्फ एक हरा-भरा मैदान नहीं, बल्कि जमशेदपुर की सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना और लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का प्रतीक स्थल है। यहां…
मानगो गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-9 में 15 जुलाई की रात हुए गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों – शाहीद अली उर्फ काला बाबू, मो. महबुब उर्फ टीकू और फैसल अख्तर उर्फ अल्फी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। घटना जवाहर नगर रोड नंबर 8 के निवासी मो. अली पर जानलेवा हमले…
SC/OBC वर्ग को जाति प्रमाण पत्र से वंचित रखने पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पवन पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम जमशेदपुर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राज्य के SC/OBC वर्ग के उन नागरिकों के लिए न्याय की मांग की गई है, जिन्हें वर्षों से जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य निर्माण से पहले से बसे हजारों परिवार, जिनके पास आधार, पैन, वोटर आईडी जैसे दस्तावेज हैं, वे आज भी जातिगत प्रमाण…
अवैध शराब के एक धराया, गया जेल राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा थाना अंतर्गत राजल बंद हाइवे किनारे ओम रेजिडेंसी के समीप एक गुमटी में मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा छापामारी की गई थी l छापामारी में लगभग 25 000 मूल्य का विदेशी शराब एवं बियर जप्त किया गया l उक्त गुमटी के संचालक शंकर प्रसाद करण को मौके पर पकड़ लिया गया ळ अवैध शराब बिक्री करने के आरोप में बहरागोड़ा पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है l जानकारी होगी राज्य सरकार…
पेट्रिसिया सैंडिस की अंतिम इच्छा के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार, दाह संस्कार के बाद अस्थियों को दफनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता सोनारी आदर्शनगर निवासी 83 वर्षीय पेट्रिसिया मेजोरी सैंडिस का अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के अनुसार दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में उनका दाह संस्कार किया गया, इसके बाद बेलडीह कब्रिस्तान में उनकी अस्थियों को दफनाया गया। पेट्रिसिया के पुत्र पॉल सैंडिस और इयन सैंडिस ने बताया कि उनकी मां जमशेदपुर में जन्मी, यहीं पढ़ीं और यहीं की संस्कृति से जुड़ी रहीं। उनकी इच्छा थी कि मृत्यु के बाद पारंपरिक दाह संस्कार हो और अस्थियों को…
