टाटा सफारी में बार-बार तकनीकी खराबी से परेशान ग्राहक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर एएसएल मोटर्स से खरीदी गई सफारी गाड़ी में लगातार तकनीकी खराबी से परेशान ग्राहक ने मंगलवार को मानगो स्थित शोरूम में आत्मदाह का प्रयास किया। ग्राहक सुमित ने पहले गाड़ी में आग लगाने की कोशिश की और फिर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। सुमित का आरोप है कि गाड़ी खरीदने के बाद से ही उसमें बार-बार खराबी आ…
Author: Aman Kumar
तीसरी सोमवारी को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां जोरों पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा सुल्तानगंज से लाया जाएगा पवित्र गंगाजल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सावन की तीसरी सोमवारी, 28 जुलाई को सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में बारीडीह हरि मंदिर मैदान से सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय तक भव्य जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। समिति के पदाधिकारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें कर श्रद्धालुओं के सुझाव ले रहे हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय कर रहे हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से 28 जुलाई की सुबह 7 बजे बारीडीह हरि मंदिर मैदान…
जादूगोड़ा : सीआरपीएफ डीआईजी रमेश कुमार ने संभाला पदभार, विकास व जनसेवा की दी दिशा राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र जमशेदपुर के नए डीआईजी रमेश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने जवानों और अधिकारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण सृजित करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही है। समाजसेवा के लिए जागरूक अभियान की रूपरेखा रमेश कुमार ने राष्ट्र संवाद से बातचीत में कहा कि सीआरपीएफ केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों…
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल ने डीसी आदेश की उड़ा दी धज्जियां, छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए रखा विद्यालय खुला राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जारी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश के बावजूद नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर खुला पाया गया। लगातार शिकायत मिलने पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल और मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां देखा गया कि विद्यालय न केवल खुला था, बल्कि छोटे-छोटे बच्चों को अध्ययन के लिए…
मां केरा मंदिर चोरी कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह चौक स्थित मां केरा मंदिर में 6 जुलाई को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में कांड संख्या 87/2025, धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पूर्व में चोरी के मामलों में शामिल संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। इसी क्रम में राजा महतो उर्फ घोंधु (उम्र 19) से सख्ती से पूछताछ…
एमजीएम थाना पुलिस ने सोनिया हत्याकांड का किया खुलासा, पति जयराम मुर्मू गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र के धरमबांधा नाले में युवती की लाश मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका की पहचान उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी सोनिया उर्फ चिंगड़ी सरदार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति जयराम मुर्मू (निवासी खिखड़ीगुट्टू, बालीगुमा) को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के अनुसार, जयराम और सोनिया के बीच 12 वर्षों से संबंध थे और दोनों ने शादी…
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने नए सत्र की शुरुआत ब्लड डोनेशन से की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने 1 जुलाई से शुरू हो रहे नए सत्र की शुरुआत रक्तदान कार्यक्रम के साथ की। कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर में हुआ, जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने किया। इस अवसर पर एजी कुसुम ठाकुर, क्लब प्रेसिडेंट कैप्टन अनिल कुमार पांडेय, पीडीजी आर. भरत, आईपीपी मांगी लाल चावला, पीई डॉ. वीएसपी सिन्हा, पीपी गोपाल तनेजा, सतनाम कपूला, सुनीत कुमार, डॉ. सौरव बनर्जी, डॉ. राजीव भूषण सिंह, नलिनी राममूर्ति सहित कई रोटरी सदस्य उपस्थित थे। ब्लड…
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं अद्यतन, सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी (ईवीएम-वीवीपैट) एवं उप सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी…
तुलसी भवन में हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता सम्पन्न, 631 विद्यार्थियों ने लिया भाग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन व तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 37 स्कूलों के कक्षा 1 से 7 तक के कुल 631 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, अध्यक्ष सुभाष चंद्र मुनका, उपाध्यक्ष राम नंदन प्रसाद, मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता चार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की…
मुसाबनी की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने डीसी को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुसाबनी क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से भेंट की और 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांगों में नाली और पीसीसी सड़क निर्माण, जलमीनार, बस स्टैंड से न्यू कॉलोनी तक सड़क, ईदगाह व मदीना मस्जिद परिसर में नाला निर्माण जैसे आवश्यक कार्य शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ये समस्याएं आम जनता को लंबे समय से परेशान कर रही हैं। उपायुक्त ने समस्याओं…
