Author: Aman Kumar

तैलिक साहू महासभा ने मनोज गुप्ता पर गबन का आरोप लगाया, जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम ने पूर्व महासचिव मनोज गुप्ता पर वित्तीय अनियमितताओं और चंदे की रकम गबन का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को जांच के लिए मांग पत्र सौंपा। महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि मनोज गुप्ता ने समाज के नाम पर लाखों रुपये वसूले और बिना हिसाब दिए इस्तीफा दे दिया। मामले में तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर महासभा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

सांप काटने से भाई की मौत, बहन आईसीयू में पूर्वी सिंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र की घटना राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पारुलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव में सोमवार ढेर रात करीब 11 बजे दोनों बच्चे को जहरीला सांप काटने के दौरान एक बच्चे की गोपीबल्लापुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गया.तथा दूसरा बच्चा आईसीयू में अभीतक भर्ती है. जानकारी के मुताबिक पाथरघाटा गांव निवासी सुखलाल मुंडा अपने परिवार के साथ सोमवार रात को सभी काम खत्म करने के बाद सोने चले गए. इस दौरान बेटी प्रीतीलता मुंडा ( 13 ) अपने मां के साथ पलंक पर…

Read More

एग्रीको दुर्गा पूजा कमेटी की वार्षिक आमसभा सम्पन्न, इस वर्ष और भव्य होगा दुर्गोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। एग्रीको दुर्गा पूजा कमेटी की वार्षिक आमसभा सोमवार को एग्रीको क्लब हाउस में अध्यक्ष वाई.पी. सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पिछले वर्ष के आय-व्यय विवरण की प्रस्तुति से हुई, जिसे सहायक कोषाध्यक्ष अनिल पांडेय ने प्रस्तुत किया और सर्वसम्मति से पारित किया गया। कमेटी की ओर से पिछले वर्ष सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, शुभचिंतकों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस वर्ष दुर्गोत्सव को और अधिक भव्य व आकर्षक रूप में आयोजित करने पर विस्तार…

Read More

दलमा शिवमंदिर में श्रद्धालुओं से शुल्क लेना सनातन विरोधी, अविलंब निरस्त हो आदेश: विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सावन मास के पवित्र अवसर पर दलमा पहाड़ स्थित प्राचीन शिवमंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से प्रवेश शुल्क लिये जाने पर विश्व हिन्दू परिषद ने तीखा विरोध जताया है। परिषद ने इसे सनातन धर्म और श्रद्धालुओं की आस्था के विरुद्ध बताते हुए राज्य सरकार के इस निर्णय को अविलंब रद्द करने की मांग की है। विश्व हिन्दू परिषद सिंहभूम विभाग के मंत्री अरुण सिंह ने इसे “मुगल फरमान” बताते हुए कहा कि यह जजिया कर की तरह है, जिसे अब…

Read More

कपाली नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, स्कूली बच्चों को हो रही भारी परेशानी राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल:बरसात के साथ ही कपाली नगर परिषद क्षेत्र में भीषण जलजमाव की समस्या एक बार फिर सामने आ गई है। कई मोहल्लों और घरों में पानी घुस जाने से आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूली छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बच्चे कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से हाथ में जूते-चप्पल लेकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। स्थानीय छात्र अमन ने प्रशासनिक उदासीनता पर नाराज़गी जताई, वहीं कांग्रेस नेता सानूर रहमान उर्फ एस.पी. भाई…

Read More

कुम्हार पाड़ा शनिधाम में बनेगा स्थायी भंडारा घर, विधायक प्रतिनिधि ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू के दिशा-निर्देशन में कुम्हार पाड़ा स्थित जागृत शनिधाम मंदिर में एक ऐतिहासिक कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है। शनिधाम में विगत 2015 से प्रत्येक शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन वहां भंडारा निर्माण हेतु कोई स्थायी भवन उपलब्ध नहीं था। इस कारण प्रसाद निर्माण में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। शनिवार को विधायक प्रतिनिधि श्री गुंजन यादव अपनी टीम और इंजीनियरों…

Read More

लगातार बारिश का असर: जमशेदपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फिर ढही, टाटा स्टील कर रहा मरम्मत कार्य राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:शहर में हो रही लगातार मॉनसूनी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कच्चे मकानों, सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य संरचनाओं के टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में रविवार देर शाम सोनारी स्थित जमशेदपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल एक बार फिर ढह गई। यह इस मानसून सीजन में दूसरी बार है जब एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार गिरी है। गौरतलब है कि पिछले महीने भी भारी बारिश के कारण इसी बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा…

Read More

साई मंदिर गोलीकांड में घायल युवक की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा गोली बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 14 जुलाई 2025: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एलबीएसएम रोड स्थित साई मंदिर के पास 11 जुलाई की रात हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक आशीष कुमार भगत (22 वर्ष) की इलाज के दौरान कोलकाता में मौत हो गई है। इधर, इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव उर्फ छोटू (21), रंजन कुमार सिंह (37), विजय शंकर सिंह उर्फ बाबू टेपर (26), सुरज…

Read More

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 14 जुलाई 2025: शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मोहम्मद तौफिक उर्फ बाबू और मानगो एमजीएम थाना क्षेत्र के गोकुलनगर निवासी सुप्रियो घोष शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास दोनों अभियुक्त…

Read More

जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र 15 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी गंभीर मौसम पूर्वानुमान के बाद पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए 15 जुलाई (मंगलवार) को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। रेड अलर्ट की स्थिति जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम जिले को रेड जोन में चिह्नित किया है, जहां भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान…

Read More