Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लगातार बारिश का असर: जमशेदपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फिर ढही, टाटा स्टील कर रहा मरम्मत कार्य
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लगातार बारिश का असर: जमशेदपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फिर ढही, टाटा स्टील कर रहा मरम्मत कार्य

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लगातार बारिश का असर: जमशेदपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फिर ढही, टाटा स्टील कर रहा मरम्मत कार्य

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:शहर में हो रही लगातार मॉनसूनी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कच्चे मकानों, सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य संरचनाओं के टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में रविवार देर शाम सोनारी स्थित जमशेदपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल एक बार फिर ढह गई। यह इस मानसून सीजन में दूसरी बार है जब एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार गिरी है।

    गौरतलब है कि पिछले महीने भी भारी बारिश के कारण इसी बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था। हालांकि, इस बार भी किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा, जिसे एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

    घटना के बाद टाटा स्टील प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता पवन सिंह ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल को स्थायी और मजबूत रूप से पुनर्निर्मित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

    स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का भी मानना है कि कमजोर हो चुकी संरचनाओं का समय रहते पुर्ननिर्माण न किया गया तो आने वाले दिनों में और बड़ी घटनाएं घट सकती हैं। प्रशासन से आग्रह है कि जल्द से जल्द दीवार को नए सिरे से बनवाकर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    टाटा स्टील कर रहा मरम्मत कार्य लगातार बारिश का असर: जमशेदपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फिर ढही
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाई मंदिर गोलीकांड में घायल युवक की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा गोली बरामद
    Next Article कुम्हार पाड़ा शनिधाम में बनेगा स्थायी भंडारा घर, विधायक प्रतिनिधि ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.