Author: Aman Kumar

जमशेदपुर: वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमडीह गांव में रविवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शिव शंकर महतो के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार शिव शंकर मजदूरी कर शाम को घर लौट रहा था। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई जिससे बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान तेज गर्जना के…

Read More

सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली, सुदेश महतो पर जताया विश्वास राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: एल.बी.एस. वायएम कॉलेज में आजसू छात्र संघ के बैनर तले आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्नी राव ने की, जबकि नेतृत्व छात्र नेता सोनू कुमार ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव दीपक पाण्डेय ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्रों का सुदेश महतो और पार्टी की नीतियों पर भरोसा पार्टी के छात्र मोर्चे को मजबूती देता है। उन्होंने सभी को छात्र हितों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस…

Read More

सौंडिक (सूडी) कल्याण परिषद का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सौंडिक (सूडी) कल्याण परिषद, जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित होटल केनेलाईट सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के मेधावी छात्रों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में शांभवि जायसवाल, किशन कुमार, आदित्य ज्योति, याशिका राज, शताक्षी और तनिष्क़ राज शामिल रहे। छात्रों ने अपनी सफलता और अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष शशिनाथ साहा ने की, जबकि संचालन अमन कुमार निराला और शैलेश जी…

Read More

यूसिल कॉलोनी में करोड़ों के टेंडर के बावजूद सफाई बदहाल, मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे गंदगी का अंबार राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:यूरैनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) कॉलोनी की सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जहां हर वर्ष करोड़ों रुपये के टेंडर सफाई व्यवस्था के नाम पर जारी किए जाते हैं, वहीं हकीकत इससे कोसों दूर नजर आ रही है। कॉलोनी के करीब 1400 क्वार्टरों में कंपनीकर्मी और उनके परिजन निवास करते हैं, परंतु कॉलोनी की स्वच्छता व्यवस्था का हाल यह है कि यूसिल मार्केट कॉम्प्लेक्स के पीछे कचरे का अंबार लगा हुआ है। महीनों से…

Read More

लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में नवनिर्मित हॉल का भव्य उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू ने बच्चों को दी प्रेरणा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लक्ष्मीनगर में आज नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक माननीया श्रीमती पूर्णिमा साहू के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और नृत्य से हुई, जिसने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रिय कुमारी सिंह ने विधायक का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और भारत माता के चित्र के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्यों ने परिसर से जुड़ी समस्याओं…

Read More

श्री हनुमान मंदिर शहीद चौक समिति ने निकाली भव्य जलाभिषेक यात्रा, शिवभक्तों ने की झारखंड की खुशहाली की प्रार्थना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सावन मास की प्रथम सोमवारी पर श्री श्री हनुमान मंदिर साकची शहीद चौक समिति द्वारा भव्य जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत मानगो स्वर्णरेखा नदी से होकर साकची शीतला मंदिर गोलचक्कर, टैंक रोड होते हुए शहीद चौक हनुमान मंदिर तक हुई, जहाँ भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में शिवभक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने झारखंड की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यात्रा में समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे के जन्मदिन पर जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने लड्डू खिलाकर बधाई दिया राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने आनंद बिहारी दुबे को लड्डू खिलाकर उनको बधाई दिया और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला के तमाम पदाधिकारी ने भी श्री आनंद बिहारी दुबे को लड्डू एवं शोल उड़ाकर बधाई दिया। अंसार खान ने कहा अल्लाह ताला आपको हमेशा सेहत तंदुरुस्ती आता फरमाए। और कांग्रेस गठबंधन को मजबूत…

Read More

सावन सोमवार पर शीतला माता मंदिर टूइलाडूंगरी में भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने किया जलार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।श्री श्री शीतला माता मंदिर टूइलाडूंगरी महिला समिति द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों महिलाएं पीले कलश के साथ गांधी घाट, मानगो पहुँचीं, जहां वैदिक विधि से जल भरने के बाद डीजे की भक्ति धुनों पर नृत्य करती हुई मंदिर लौटीं। भोलेनाथ पर जलार्पण के पश्चात रुद्राभिषेक और सामूहिक पूजन संपन्न हुआ। अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोग वितरण और सामूहिक पंगत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार…

Read More

BLA-2 चयन को लेकर संगठन सृजन बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने दिया दिशा-निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की। बैठक में बूथवार BLA-2 चयन हेतु वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने पर सहमति बनी। जिलाध्यक्ष ने घोषणा की कि इस कार्य को युद्धस्तर पर क्रियान्वित किया जाएगा। इसके लिए अगली बैठक गुरुवार को बिष्टूपुर और शनिवार को धालभूमगढ़ में होगी। प्रखंड पर्यवेक्षकों ने पंचायत समिति, बूथ कमिटी व BLA-2…

Read More

गोविंदपुर में 12 घंटे से जलजमाव, लोगों का फूटा गुस्सा जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने किया जल सत्याग्रह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:गोविंदपुर के कमिंस गेट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच पिछले 12 घंटे से गंभीर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कमिंस कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान नाले को बंद कर दिया गया, जिसके कारण वर्षा का पानी निकल नहीं पाया और सड़कों से लेकर आस-पास के घरों तक पानी भर गया है। स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना…

Read More