BLA-2 चयन को लेकर संगठन सृजन बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने दिया दिशा-निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की।

बैठक में बूथवार BLA-2 चयन हेतु वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने पर सहमति बनी। जिलाध्यक्ष ने घोषणा की कि इस कार्य को युद्धस्तर पर क्रियान्वित किया जाएगा। इसके लिए अगली बैठक गुरुवार को बिष्टूपुर और शनिवार को धालभूमगढ़ में होगी। प्रखंड पर्यवेक्षकों ने पंचायत समिति, बूथ कमिटी व BLA-2 गठन पर सुझाव दिए, जिसे जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

बैठक में साकची के राकेश तिवारी, पटमदा के खगेन महतो, मानगो के ब्रजेन्द्र तिवारी, जमशेदपुर ग्रामीण के अखिलेश यादव, चाकुलिया के के. के. शुक्ला, घाटशिला के प्रिंस सिंह, डूमरिया के गुलाम सरबर, पोटका के विजय यादव सहित कई नेता उपस्थित रहे।

