Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोविंदपुर में 12 घंटे से जलजमाव, लोगों का फूटा गुस्सा जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने किया जल सत्याग्रह
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोविंदपुर में 12 घंटे से जलजमाव, लोगों का फूटा गुस्सा जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने किया जल सत्याग्रह

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोविंदपुर में 12 घंटे से जलजमाव, लोगों का फूटा गुस्सा जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने किया जल सत्याग्रह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:गोविंदपुर के कमिंस गेट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच पिछले 12 घंटे से गंभीर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कमिंस कंपनी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान नाले को बंद कर दिया गया, जिसके कारण वर्षा का पानी निकल नहीं पाया और सड़कों से लेकर आस-पास के घरों तक पानी भर गया है।

    स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन न तो कंपनी ने वैकल्पिक निकासी की व्यवस्था की और न ही प्रशासन ने कोई संज्ञान लिया। परिणामस्वरूप, आज पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया है।

    बारिश के पानी में डूबी सड़कों पर राहगीर, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक भारी परेशानी झेल रहे हैं। जगह-जगह बने गड्ढे पानी में छुप जाने के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं, महिलाओं को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अब तक नगर निगम या जिला प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष देखा जा रहा है।

    जलजमाव के बीच सड़क पर बैठकर ‘जल सत्याग्रह’ इस विकट स्थिति को देखते हुए जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह खुद मौके पर पहुंचे और जनता के समर्थन में सड़क पर पानी के बीच बैठकर ‘जल सत्याग्रह’ शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होती, उनका सत्याग्रह जारी रहेगा।

    परितोष सिंह ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ लापरवाही का परिणाम है। “जनता का सब्र अब टूट चुका है, हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, लेकिन यदि प्रशासन नहीं जागा, तो आंदोलन तेज किया जाएगा,” उन्होंने कहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप और जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    गोविंदपुर में 12 घंटे से जलजमाव लोगों का फूटा गुस्सा जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने किया जल सत्याग्रह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहली सोमवारी को बोल बम के नारों से गुंजयमान बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर
    Next Article BLA-2 चयन को लेकर संगठन सृजन बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने दिया दिशा-निर्देश

    Related Posts

    रांची में नितिन नवीन का भव्य स्वागत: BJP संगठन को नई दिशा

    June 6, 2026

    नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत: भारत का युवा करेगा सकारात्मक राजनीति

    June 6, 2026

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: मिलावट-मुक्त भारत ही विकसित भारत का आधार

    रांची में नितिन नवीन का भव्य स्वागत: BJP संगठन को नई दिशा

    नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत: भारत का युवा करेगा सकारात्मक राजनीति

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.