श्री हनुमान मंदिर शहीद चौक समिति ने निकाली भव्य जलाभिषेक यात्रा, शिवभक्तों ने की झारखंड की खुशहाली की प्रार्थना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:सावन मास की प्रथम सोमवारी पर श्री श्री हनुमान मंदिर साकची शहीद चौक समिति द्वारा भव्य जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत मानगो स्वर्णरेखा नदी से होकर साकची शीतला मंदिर गोलचक्कर, टैंक रोड होते हुए शहीद चौक हनुमान मंदिर तक हुई, जहाँ भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया गया।

मंदिर परिसर में शिवभक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने झारखंड की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यात्रा में समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, जिला महासचिव ज्योति मिश्रा और युवा नेता सुनील प्रसाद को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

