सामुदायिक भवनों से कब्जा हटाने को सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर कदमा में दो सामुदायिक भवनों और एक कौशल विकास केंद्र पर कब्जे के बारे में ध्यान आकृष्ट कराया है। विधायक ने उपायुक्त से इन सामुदायिक/सरकारी भवनों को कब्जे से मुक्त कराने का आग्रह किया है। यहां उपायुक्त को लिखे पत्र में विधायक सरयू राय ने कहा है कि 5 जुलाई को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि कदमा क्षेत्र में कतिपय सामुदायिक भवनों, रैन बसेरों और…
Author: Aman Kumar
जमशेदपुर में भाकपा जिला समिति की बैठक सम्पन्न, सम्मेलन व आंदोलन की बनी रणनीति जमशेदपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला समिति की बैठक आयोजित की गई जहां बैठक में जिला सम्मेलन की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया साकची स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में जिला समिति की बैठक में कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया जहां बैठक के संदर्भ में जानकारी देते हुए अंबुज ठाकुर ने कहा की राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जल्द पार्टी जिला सम्मेलन का आयोजन कर अपने आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी जहां हम बैठक के माध्यम से केंद्र सरकार की…
अरविंद तिवारी को उमंग फैलोशिप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन, पोटका के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी को टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज , मुंबई की ओर से उमंग फैलोशिप के लिए चुना गया है। यह फैलोशिप पूरे देश भर से चयनित 50 शिक्षकों को प्रदान की जा रही है, जिन्हें 50 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस फैलोशिप के तहत, अरविंद तिवारी को निम्नलिखित अवसर प्राप्त होंगे: – अपने कक्षा में नवीनतम एसईएल ढांचे को समझने और लागू करने के लिए प्रशिक्षण – अपने कक्षा को एक आनंदमय सीखने के स्थान और आदर्श शिक्षक बनाने के लिए उपकरण और…
सी पी समिति मध्य विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया कमिटी का विस्तार, विधायक पूर्णिमा साहू और भूपेंद्र लोधी ने कराया शपथ ग्रहण सभी ने ली पद प्रतिष्ठा का शपथ राष्ट्र संवाद संवाददाता सी पी समिति मध्य विद्यालय प्रबन्धन समिति केबुल बस्ती का आज कमिटी विस्तार नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया, कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू और भूपेंद्र लोधी(चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर, आर के एफ एल) ने माता सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा…
नारायण आईटीआई दीक्षांत समारोह में राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह भाजपा नेता अनिल सिंह और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार हुए सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, चेंबर भवन: नारायण आईटीआई द्वारा आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार और भाजपा नेता अनिल सिंह को भी संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया यह समारोह शहर के प्रतिष्ठित चेंबर भवन में आयोजित हुआ, जिसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स…
मानगो दायगुट्टू में Singh Meditrust क्लीनिक का उद्घाटन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, जैसा कि हम सभी जानते है कि जब हम कभी भी किसी गांव या शहर के विकास की बात करते है तो वहां के विकास का पैमाना वहां के शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास से लगाते हैं। जमशेदपुर शहर के मानगो में बसे डायगुट्टू एक ऐसा ही जगह है जो शुरू से ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ा रहा है। यही आज भी इतनी आबादी होने के बाद भी कोई बढ़िया स्कूल या अस्पताल नहीं है।सिंह मेडिट्रस्ट स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक…
हिन्दू पीठ का किया गया पुनर्गठन,अरुण सिंह अध्यक्ष,किशोर गोल्छा कोषाध्यक्ष,दिलजय बोस महासचिव मनोनीत राष्ट्र संवाद संवाददाता आज हिंदू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में हिंदू पीठ की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक अरुण सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई आज की बैठक मे निर्णय लिया गया कि हिंदू पीठ का पुनर्गठन किया जाए क्योंकि 2018 में हिंदू पीठ की स्थापना के समय जो समिति बनाई गई थी उनमें से बहुत सारे सदस्य अब जमशेदपुर से बाहर चले गए हैं इसलिए एक नई समिति का गठन किया जाए आज की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अरुण सिंह को अध्यक्ष किशोर…
सावन मिलन में महिलाओं की प्रतिभा ने बिखेरा रंग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के डोबो स्थित उत्सव रिसॉर्ट में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड द्वारा सावन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता शशि आचार्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें महिलाएं केसरिया और हरे परिधानों में पारंपरिक अंदाज़ में नजर आईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच देना था। पूजा सिंह, बिनीता राय, लक्ष्मीनारायण तिवारी, सुजाता सिंह, रजिया बेगम सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मस्ती भरे माहौल ने आयोजन…
पूर्व सांसद ददई दुबे को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने उन्हें मजदूरों का मसीहा बताते हुए अपूरणीय क्षति बताया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
झारखंड में टाटा-संस्थानों को बताया नई ईस्ट इंडिया कंपनी, ‘हम दो हमारे चार’ पर अमल का आह्वान: जयराम महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ता सम्मेलन में डुमरी विधायक व मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने टाटा, बीसीसीएल, सेल जैसी कंपनियों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा कि अब ये कंपनियां जनता को बेबसी और लाचारी दे रही हैं। उन्होंने युवाओं से ‘हम दो, हमारे चार’ की नीति अपनाकर दो विद्रोही संतानों को जन्म देने की अपील की, ताकि जमीन और अधिकारों की…
