नारायण आईटीआई दीक्षांत समारोह में राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह भाजपा नेता अनिल सिंह और सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार हुए सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, चेंबर भवन: नारायण आईटीआई द्वारा आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार और भाजपा नेता अनिल सिंह को भी संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया

यह समारोह शहर के प्रतिष्ठित चेंबर भवन में आयोजित हुआ, जिसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी एशिया के अध्यक्ष इंद्र अग्रवाल चेंबर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी रहे मौजूद

देवानंद सिंह को सम्मानित करते हुए आयोजकों ने बताया कि उन्होंने समाज की जमीनी सच्चाइयों को उजागर करने में पत्रकारिता की मूल आत्मा को जिंदा रखा है। उनकी लेखनी और निष्पक्ष दृष्टिकोण ने राष्ट्र संवाद को जन-जन की आवाज़ बना दिया है।

समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, छात्र और उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सफल छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

